Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»सिरमौर जिला में द्वितीय चुनावी पूर्वाभ्यास 23 और 24 मई को-सुमित खिमटा
    ताजा समाचार

    सिरमौर जिला में द्वितीय चुनावी पूर्वाभ्यास 23 और 24 मई को-सुमित खिमटा

    By Himachal VartaMay 14, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)( रंजना शर्मा) लोकसभा निर्वाचन के लिये सिरमौर जिला में नियुक्त पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों के द्वितीय चरण के पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार यह पूर्वाभ्यास कार्यक्रम अब 23 मई और 24 मई 2024 को आयोजित किया जायेगा। इन पूर्वाभ्यास कार्यक्रमों में चुनावी डियूटी में तैनात होने वाले पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन के सम्बन्ध में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
    जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप मतदान हेतु पीठासीन अधिकारियों तथा अन्य अधिकारियों का द्वितीय चरण का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
    ‘‘नाहन विधानसभा क्षेत्र का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 23 मई को निर्धारित’’
     सुमित खिमटा ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र का द्वितीय  पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 23 मई 2024 को डा. यशवंत सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नाहन में रखा गया है जिसमें प्रातः 10 बजे पीठासीन अधिकारियों (पीआरओ) और सहायक पीठासीन अधिकारियों (एपीआरओ) को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। इसी स्थान पर दोपहर 2 बजे मतदान अधिकारियों (पीओ) को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
    ‘रेणुका जी क्षेत्र का पूर्वाभ्यास 24 मई को’’
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि श्री रेणुका निर्वाचन क्षेत्र के अधीन द्वितीय पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 24 मई 2024 को प्रातः 10 बजे राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में आयोजित किया जायेगा जिसमें पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
    ‘‘पच्छाद क्षेत्र का पूर्वाभ्यास 23 और 24 मई को’’
    उन्होंने बताया कि पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के पीठासीन अधिकारियों एवं सहायक पीठासीन अधिकारियों का द्वितीय पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 23 मई को प्रातः 10 बजे राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरांहा में आयोजित किया जायेगा। इसी स्थल पर 24 मई प्रातः 10 बजे मतदान अधिकारियों का पूर्वाभ्यास करवाया जायेगा।
    ‘‘23 र्मइं और 24 मई को पांवटा साहिब क्षेत्र में होगा पूर्वाभ्यास कार्यक्रम’’
    पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के तहत 23 मई को राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में दो सत्रों में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें प्रातः 10 बजे पीठासीन अधिकारियों और दोपहर 2 बजे सहायक पीठासीन अधिकारियों को पूर्वाभ्यास करवाया जायेग। इसी प्रकार 24 मई को दो सत्रों मंे मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
      ‘‘शिलाई में 24 मई आयोजित होगा पूर्वाभ्यास कार्यक्रम’’
    शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत 24 मई को प्रातः 10 बजे राजकीय महाविद्यालय शिलाई में द्वितीय पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को पूर्वाभ्यास प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सम्बन्धित सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एस.डी.एम. तथा निर्वाचन अधिकारियों की अध्यक्षता में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.