Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बुजुर्ग का एटीएम बदलकर निकाले 74000 , आरोपी जीरकपुर से गिरफ्तार
    सिरमौर

    बुजुर्ग का एटीएम बदलकर निकाले 74000 , आरोपी जीरकपुर से गिरफ्तार

    By Himachal VartaMay 17, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रंजना शर्मा):- जिला मुख्यालय के बिला राउंड के एक बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदलकर युवक ने 74000 की राशि के गबन का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक शहर के बिला राउंड के रहने वाले अनूप आनंद भटनागर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई  कि 23 अप्रैल को नाहन के एसबीआई की मुख्य शाखा में वह जब एटीएम कार्ड से पैसे निकाल रहे थे तो इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इनका एटीएम चोरी कर लिया , जिससे अज्ञात व्यक्ति ने उनके एटीएम से 74000 की निकासी भी की। इस बाबत उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
    जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर के नेतृत्व में एसआईटी  का गठन किया , जिसके चलते पुलिस ने एटीएम की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी आरंभ कर दी तो पता चला कि एक व्यक्ति द्वारा बुजुर्ग का एटीएम चोरी कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में हमीरपुर के रहने वाला निखिल नामक व्यक्ति को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि जिला मुख्यालय नाहन के बिला राउंड के रहने वाले अनूप आनंद भटनागर ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया था की एसबीआई की मुख्य शाखा के एटीएम से उनका एटीएम कार्ड किसी ने चोरी कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया , जिसके चलते एसआईटी ने जब सीसीटीवी फुटेज को खंगालना आरंभ किया तो हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के निखिल कुमार तक पुलिस की जांच पहुंची। पुलिस ने आरोपी को पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया जिसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से आग्रह किया कि इस प्रकार की लापरवाही न बरते। उन्होंने कहा कि जब भी एटीएम में जाएं तो वह अपने कार्ड को एटीएम मशीन में ना छोड़ें और अपने आसपास के व्यक्ति पर नजर रखे। साथ ही उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं जिसके चलते कोई भी व्यक्ति एटीएम के पासवर्ड और ओटीपी को किसी के साथ शेयर न करें। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.