आज तीन और सामने आए कोरोना पाजीटिव केस: सिविल सर्जन
– कहा, अब तक लिए गए 525 सैंपलों में से 427 नैगेटिव
होशियारपुर। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि आज 3 और पाजीटिव केस सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि श्री हजूर साहिब से 25 अप्रैल को संगत मोरांवाली गांव में पहुंची थी व उनमें से एक व्यक्ति बीते दिन पाजीटिव आया था व आज 3 और पाजीटिव केस सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि आज के पाजीविट मरीजों में जसविंदर कौर(52), परमजीत कौर(53) व मनिंदर कौर(20) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परमजीत कौर व मनिंदर कौर मां-बेटी हैं व यह कपूरथला जिले के गांव अकबरपुर के निवासी हैं, पर आज कल ननिहाल गांव मोरांवाली में रह रहे हैं।
सिविल सर्जन श्री जसवीर सिंह ने अब तक की रिपोर्ट सांझी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 के अब तक 525 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 427 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है, 76 सैंपलों की रिपोर्ट अभी तक आनी बाकी है व 11 सैंपल इनवैलिड पाए गए हैं, जिनमें से 4 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं व एक मरीज की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिले के गांव खनूर से संबंधित एक मरीज जो इटली से आया था व उसका इलाज अमृतसर में चल रहा था, भी ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21