Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में मतदान पार्टियों को करवाया द्वितीय मतदान पूर्वभ्यास : सलीम आजम
    सिरमौर

    नाहन में मतदान पार्टियों को करवाया द्वितीय मतदान पूर्वभ्यास : सलीम आजम

    By Himachal VartaMay 24, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(रंजना शर्मा);- लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत आज डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान पार्टियों को द्वितीय मतदान पूर्वअभ्यास करवाया गया जिसमें यह पूर्वभ्यास दो चरणों में आयोजित किया गया। प्रातः कालीन सत्र में लगभग 400 पीठासीन तथा सहायक पीठासीन अधिकारियों को जबकि सांय कालीन सत्र में भी 400 मतदान अधिकारियों को पूर्वाभ्यास करवाया गया।

    पूर्वाभ्यास के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम नाहन सलीम आजम ने मतदान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लोकसभा निर्वाचन के लिए पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान करना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने कहा कि मतदान अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचे तथा समय पर मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान प्रक्रिया आरंभ करें।

    सहायक निर्वाचन अधिकारी ने मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम तथा वीवीपैट मशीन, चुनाव में प्रयोग की जाने वाली सामग्री व मतदान के उपरांत ईवीएम मशीनों तथा सहायक दस्तावेजों को स्ट्रांग रूम में जमा करवाने तक की विस्तृत जानकारी दी।

    मतदान अधिकारी चुनाव ड्यूटी के दौरान ईवीएम मशीन तथा अन्य निर्वाचन संबंधित सामग्री लाने व ले जाने के लिए निजी वाहनों का प्रयोग ना करें और निर्वाचन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाएं गए जीपीएस युक्त वाहनों का ही प्रयोग करें।

    उन्होंने बताया कि आज पूर्वभ्यास के दौरान मतदान अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी प्रमाण पत्र (ईडीसी) भी वितरित किए गए ताकि वह संबंधित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

    इसके अतिरिक्त मतदान पार्टियों को मतदान ड्यूटी के लिए विधानसभा क्षेत्र भी आवंटित किए गए हैं। इस अवसर पर तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार, कानूनगो  निर्वाचन हरी चंद शर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.