Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन पहुंचे राहुल गांधी ने गोदी मीडिया पर निकाली जमकर भड़ास
    सिरमौर

    नाहन पहुंचे राहुल गांधी ने गोदी मीडिया पर निकाली जमकर भड़ास

    By Himachal VartaMay 26, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– पहली बार जिला सिरमौर के नाहन शहर में पहुंचे राहुल गांधी को जहां सिरमौर की जनता ने पलकों पर बिठाया, तो वहीं करीब 30 मिनट के भाषण में पीएम मोदी के साथ राहुल गांधी ने गोदी मीडिया को जमकर कोसा। हैरानी तो इस बात की है कि कांग्रेसियों ने भी गोदी मीडिया की भड़ास स्थानीय मीडिया पर उतारी।

    जनसभा का आयोजन करने वाले कांग्रेसी आयोजनकर्ताओं द्वारा ना तो मीडिया कर्मियों को बैठने की जगह दी गई और ना ही उन्हें तपती-चिलचिलाती धूप में पानी तक के लिए पूछा। राहुल गांधी के द्वारा मंच से डायरेक्ट मीडिया को टारगेट किए जाने को लेकर ईमानदार व निष्पक्ष छवि के भी पत्रकार काफी आहत हुए।

    बावजूद इसके स्थानीय मीडिया ने अतिथि देवो भवः की परंपरा का निर्वहन करते हुए एक टांग पर खड़े होकर राहुल गांधी को कवर भी किया। चिलचिलाती धूप और प्रचंड गर्मी के बीच जहां पत्रकारों के हलक सूख रहे थे, तो वहीं एनएसयूआई व कांग्रेसी सेवा दल के कार्यकर्ता जनसभा में आए लोगों को ठंडा पानी और शरबत बांट रहे थे।

    हालांकि पत्रकारों के द्वारा कांग्रेस की मीडिया के प्रति हताशा का बुरा नहीं माना, क्योंकि वरिष्ठ पत्रकारों का यह कहना था कि सच्चाई यह थी कि गेहूं के साथ घुन भी पीस रहा है। स्थानीय मीडिया को अवसोस तो इस बात का भी रहा कि राहुल गांधी अगर बिकाऊ मीडिया की जगह स्थानीय निष्पक्ष मीडिया के प्रति दो शब्द अगर कर देते तो राहुल गांधी की वाक्पटुता की थोड़ी और प्रशंसा होती।

    कांग्रेस नेता ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा टीवी चैनलों पर पत्रकारों से बातचीत करने पर भी कटाक्ष किया और कहा कि आजकल प्रधानमंत्री इन पत्रकार वार्ता में कई चाटूकारों के बीच घिरे होते हैं और पत्रकार प्रधानमंत्री से पूछते हैं कि आप आम कैसे खाते हैं, छील के खाते हैं या चूसकर खाते हैं तो मोदी जी बोलते हैं पता नहीं सबकुछ अपनेआप हों जाता है।

    राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल में आपदा के समय प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की सहायता के लिए 9000 करोड़ रुपए मांगे थे मगर नहीं दिए और इसके विपरीत अंबानी- अंबानी को  16000 करोड बांट दिए। उन्होंने ने जनता से अपील की कि कांग्रेस के प्रत्याशी के हक में वोट डाल कर कांग्रेस के हाथ मजबूत करें ताकि केंद्र में इंडी गठबंधन सरकार बन सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.