Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»30 मिनट के भाषण में 19 मिनट मीडिया और अदानी पर बरसे राहुल गांधी
    सिरमौर

    30 मिनट के भाषण में 19 मिनट मीडिया और अदानी पर बरसे राहुल गांधी

    By Himachal VartaMay 27, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गाँधी रविवार को जिला मुख्यालय नाहन में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने कुल 29 मिनट का भाषण दिया। इस 30 मिनट के भाषण में राहुल के निशाने पर केवल मात्र अडानी समूह और मीडिया रहा। राहुल गांधी ने 30 मिनट के भाषण में ना तो कोई विकास की बात की और ना ही देश और प्रदेश के हित की कोई बात की। केवल मात्र 30 मिनट में से 19 मिनट राहुल ने मीडिया और अदानी पर फोकस किया। राहुल गांधी ने कहा कि देश में आज नरेंद्र मोदी की नहीं बल्कि अडानी और 22 अन्य पूंजी पत्तियों की सरकार चल रही है। राहुल गांधी ने बताया कि देश का मीडिया भी आज उनकी आवाज लोगों तक नहीं पहुंचता। यही नहीं मीडिया पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने तो यहां तक कहा कि मैं जो बोल रहा हूं यह बात भी मीडिया लोगों को नहीं बताया , क्योंकि मीडिया वही पब्लिश करेगा या दिखाएगा जो अडानी चाहता है। अब राहुल गाँधी को यह कोन समझाए की हर एक मीडिया बिकाऊ नहीं होता और ना ही सारा मीडिया अडानी के अधीन है। राहुल के भाषण से एक बात तो बड़ी साफ हो गई कि उन्हें अडानी फोबिया हो गया है। हैरत की बात तो यह है कि राहुल गांधी के इस 29 मिनट के भाषण में कोई भी ठोस विकास का एजेंडा लोगों के समक्ष नहीं रख पाए , जिससे जनता का ध्यान आकर्षित किया जा सके। केवल मात्र अडानी और मीडिया पर ही राहुल गांधी के भाषण का फोकस रहा। इस दौरान पंडाल में उपस्थित बुद्धिजीवी वर्क जो कांग्रेस का का केडर  भी माना जाता है वह भी दबे स्वर में यह कहने से नहीं चुका कि राहुल गांधी के पास कोई विजन नहीं है। जनसभा समाप्त होने के बाद जब मीडिया ने कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अदानी और मीडिया को लेकर दिए गए भाषण पर पूछा तो कार्यकर्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि राहुल गांधी का विजन स्पष्ट है कि उन्हें  केवल मात्र मीडिया और अडानी ही नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह रही कि राहुल गांधी की जनसभा में मीडिया के साथ लोकल कांग्रेस के नेताओं द्वारा बहुत ही भद्दा मजाक किया गया जिन्हें बैठने के लिए कुर्सियां तक प्रदान नहीं की गई जिस‌ कारण उन्हें भूमिगत पर बैठ कर ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ अपना कर्त्तव्य निभाना पड़ा। दुख की बात यह है कि पूरे फंगशन‌ में मीडिया को पानी ‌‌‌‌तक नहीं पूछा गया जबकि कांग्रेस के सेवक अन्य सभी ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ लोगों को पानी दिया जा रहा था। ऐसा भद्दा मजाक पत्रकारों को किसी राजनैतिक कार्यक्रम में पहली बार देखने को मिला है। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.