नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने आज डॉ.वाई.एस.परमार महा विद्यालय नाहन में जिला सिरमौर के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना के लिए स्थापित किए गए मतगणना हॉलों का निरीक्षण किया।
उन्होनें सम्बन्धित अधिकारीयों को बिना किसी व्यवधान के मतगणना प्रक्रिया को सम्पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मतगणना स्थल पर चिन्हित मिडिया स्थल का निरीक्षण किया। उन्होनें मतदान प्रक्रिया के लिए आज रवाना हो रही पोलिंग टीमों का भी जायजा लिया।
उपायुक्त ने दिंवगत अरविन्द चौधरी कृषि विस्तार अधिकारी राजगढ़ जिन्हें लोकसभा चुनाव हेतू सहायक पीठासीन अधिकारी (एपीआरओ) नाहन नियुक्त किया गया था की पिछले कल गत सांय अचानक (दिल का दौरा) हार्ट अटैक आने से हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर.वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, तहसीलदार निर्वाचन मोहेन्द्र ठाकुर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Breakng
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
Thursday, October 22
