Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांच वर्षों से प्रिंसिपल विहीन है लाना चेता स्कूल, 270 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित
    • ऑकलैंड हाउस स्कूल में 154वां स्थापना दिवस और वार्षिक स्कूल कार्निवल धूमधाम से संपन्न
    • टिप्पर खाई में गिरा एक की मौके पर मौत एक गंभीर रूप से घायल
    • केंद्रीय मंत्री ने किया कालाअंब में 100 करोड़ के ईएसआईसी अस्पताल का उद्धघाटन किया
    • केवीके धौलाकुआं में कृषि संवाद कार्यक्रम के तहत किसानों को किया जा रहा जागरूक
    • पच्छाद विधान क्षेत्र में सड़क निर्माण पर व्यय किए जा रहे है 99 करोड – विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»यमुना नदी में डूबने से तीन पर्यटकों की मौत
    सिरमौर

    यमुना नदी में डूबने से तीन पर्यटकों की मौत

    By Himachal VartaJune 1, 2024
    Facebook WhatsApp
    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब गुरुद्वारा घाट यमुना नदी में दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जिसमें तीन लोगों के डूबने का समाचार हैं। बता दे कि दस साल में 56 से अधिक लोग यमुना में डूब कर अपनी जान गंवा चुके हैं। पांवटा साहिब में शुक्रवार शाम के वक्त घूमने आए श्रद्धालुओं में से तीन श्रद्धालु यमुना में नहाने के लिए उतरे और उसमें समा गए। फिलहाल तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है धीरेंद्र सिंह और अजीत और अभिषेक ये तीनों डेरा बस्सी के रहने वाले हैं।
    बता दें कि पिछले 10 वर्षों में यमुना नदी में डूबने से 56 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं , जिनमें अधिकतर युवा और 18 वर्ष से कम के भी शामिल है। बेहद आश्चर्य की बात यह है कि अब तक 56 से अधिक लोग यमुना में डूब कर जान गंवा चुके हैं , लेकिन किसी भी जनता प्रतिनिधि द्वारा ना तो गंभीरता से इन दर्दनाक हादसों को रोकने की जिम्मेदारी उठाई और ना ही कभी सुरक्षा को लेकर धरातल पर कोई काम किया। जानकारी के लिए बता दें कि यमुना नदी पर लोगों की जान बचाने के लिए सुरक्षा के लिए जाली और चेन लगाने का प्रस्ताव रखा जा चुका है , लेकिन आज तक इस पर गंभीरता के साथ कभी काम शुरू नहीं हो पाया। 
    यहां तक की लगभग 9 वर्ष पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा यहां पर घाट बनाने के लिए 10 लाख रुपए प्रस्तावित किए गए थे , लेकिन आज तक उन पैसों का क्या हुआ किसी के पास कोई जवाब नहीं है। वही इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम गुंजित चीमा भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों को शवों को ढूंढने का जिम्मा सौंपा था।  गोताखोरों ने तीनो शवों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को कब्जे में ले लिया है। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पांच वर्षों से प्रिंसिपल विहीन है लाना चेता स्कूल, 270 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित
    • ऑकलैंड हाउस स्कूल में 154वां स्थापना दिवस और वार्षिक स्कूल कार्निवल धूमधाम से संपन्न
    • टिप्पर खाई में गिरा एक की मौके पर मौत एक गंभीर रूप से घायल
    • केंद्रीय मंत्री ने किया कालाअंब में 100 करोड़ के ईएसआईसी अस्पताल का उद्धघाटन किया
    • केवीके धौलाकुआं में कृषि संवाद कार्यक्रम के तहत किसानों को किया जा रहा जागरूक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.