Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»परेशानी का कारण बनी टाईलों वाली सड़क से अब नाहन शहर को मिलेगी मुक्ति
    सिरमौर

    परेशानी का कारण बनी टाईलों वाली सड़क से अब नाहन शहर को मिलेगी मुक्ति

    By Himachal VartaJune 8, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  (हिमाचल वार्ता न्यूज):– नाहन की सड़कों पर परेशानी का सबक बनी टाइलों से अब शहर को मुक्ति मिल जाएगी। शहर में गुन्नू घाट से लेकर बस स्टैंड तक टाईलों को हटाकर तारकोल वाली सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

    गौर हो कि शहर को गुन्नू घाट से लेकर दिल्ली गेट तक जोड़ने वाली चक्कर सड़क पर लगाई गई टाइल्स सड़क दुर्घटना का बड़ा कारण साबित हो रही थी। यही नहीं लगाई गई टाइल सही तरीके से न लगाए जाने के कारण गड्डों में तब्दील हो चुकी थी। शहर की प्रबुद्ध जनता के द्वारा इस समस्या की बाबत बार-बार प्रशासन को अवगत भी कराया गया।

    बावजूद इसके तारकोल वाली सड़क ना बनाकर पहले से लगी टाइलों को ही ठीक करने का कार्य कई बार किया गया। शहर के लोगों ने समस्या से निजात पाने को लेकर स्थानीय विधायक अजय सोलंकी से गुहार लगाई। विधायक अजय सोलंकी के द्वारा लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए तारकोल युक्त सड़क बनाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए का बजट एमएलए प्रायोरिटी पर स्वीकृत करवाया गया।

    लोक निर्माण विभाग नाहन मंडल के द्वारा आज शुक्रवार से इस कार्यक्रम को शुरू भी कर दिया गया है। अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया शुक्रवार से जारी किए गए टायरिंग के कार्य को एक सप्ताह में कंप्लीट कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि सड़क पर टाइलें हटाकर बेहतर तरीके से डामर युक्त सड़क बनाई जा रही है।

    ऐसे में अधिशासी अभियंता के द्वारा इस रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सहयोग की मांग भी की है। वहीं विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि आचार संहिता खत्म हो चुकी है। उन्होंने बताया कि शहर सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में रुके हुए तमाम विकास कार्यों को अब तेजी से गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बनोग से सब्जी मंडी तक अल्टरनेट बाईपास की डीपीआर शिमला भेजी जा चुकी है।

    उन्होंने कहा कि जल्द ही 11 करोड़ से अधिक के एस्टीमेट की डीपीआर के स्वीकृत होते ही टेंडर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं अधिशासी अभियंता आलोक ने बताया कि इस अल्टरनेट रोड में रोड़ां वाली से सब्जी मंडी तक नई सड़क बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि विधायक इस सड़क के निर्माण को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि जल्द ही इस सड़क के निर्माण का भी कार्य शुरू हो जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.