Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»2.81 करोड की लागत से सिरमौर की सड़कों के 32 ब्लैक स्पॉट होंगे ठीक- महाजन
    सिरमौर

    2.81 करोड की लागत से सिरमौर की सड़कों के 32 ब्लैक स्पॉट होंगे ठीक- महाजन

    By Himachal VartaJune 13, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सहायकआयुक्त सिरमौर गौरव महाजन ने आज यहां रोड़ सेफटी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि सिरमौर जिला की विभिन्न सड़कों में चिहिन्त ब्लैक स्पॉट को ठीक करने के लिए 2.81 करोड़ रुपये का प्रारूप स्वीकृति हेतु निदेशक परिवहन विभाग को प्रेषित किया गया है।

    उन्होंने कहा जिला प्रशासन, पुलिस और लोक निर्माण विभाग द्वारा जिला की विभिन्न सड़कों के 32 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये गये हैं और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए इन ब्लैक स्पॉट को ठीक किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

    उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के लोक निर्माण नाहन मंडल के तहत 1 करोड 13 लाख रूपये की लागत से 5, पांवटा साहिब मंडल के तहत 40 लाख की लागत से 6, शिलाई मंडल के तहत 55 लाख की लागत से 7, संगडाह मंडल के तहत 48 लाख की लागत से 6, सराहां मडल के तहत 29 लाख की लागत से 3 व राजगढ मंडल के तहत 45 लाख की लागत से 5 ब्लैक स्पॉट ठीक किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि नाहन शहर में यातायात नियमों को दर्शाने वाले साईनेज के लिए 100 स्थलों को चिन्हित किया गया है जिसके लिए 15 लाख रूपये का प्राक्कलन स्वीकृति हेतु निदेशक परिवहन विभाग को प्रेषित किया गया है।

    उन्होंने बताया कि नाहन शहर की सड़कों में दिशा, स्थान तथा यातायात नियमों सम्बन्धी चेतावनी बोर्ड, नो पार्किग बोर्ड तथा अन्य साईनेज भी लगाये जायेंगे ताकि पैदल चलने वाले लोगो तथा वाहन चालको को आवागमन की सुरक्षित सुविधा मिल सके। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नाहन शहर में दिल्ली गेट के समीप, यशवंत चौंक तथा कारमेल कॉन्वेट स्कूल के पास दुर्घटना सभांवित सडक की दशा में सुधार किया जाए।

    महाजन ने कहा कि सिरमौर जिला का अधिकाशं भू-भाग पहाड़ी क्षेत्र है। जिला के विभिन्न क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा स्थानीय लोग भी इन सड़कों के माध्यम से अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंचते हैं, ऐसे में सड़कों के रखरखाव पर उचित ध्यान दिया जाना चाहिए।

    उन्होंने नाहन शहर में यातायात को सुचारू बनाने के निर्देश भी पुलिस, लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद को दिए। उन्होंने कहा कि नाहन शहर की प्रमुख सड़क का मुख्य भाग लोक निर्माण और राष्ट्रीय उच्च मार्ग तथा कुछ भाग नगर परिषद के पास है। उन्होंने तीनों विभागों को आपसी तालमेल से नाहन शहर में यातायात को सुचारू बनाने के लिए ठोस उपाय करने के निर्देश दिए।

    अधिशासी अभियंता लोक निर्माण आलोक जनवेजा ने विस्तार से रोड सेफ्टी के सम्बन्ध में किये जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, चिकित्सा अधिकारी डा. गगनदीप ढिल्लों, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद अजय गर्ग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग के सहायक अभियंता नीतिश शर्मा, सहित रोड़ सेफटी समिति के अन्य सरकारी सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
    • मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.