Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»वन विभाग ने जमटा में पकड़ी लकड़ी से भरी पिकअप
    सिरमौर

    वन विभाग ने जमटा में पकड़ी लकड़ी से भरी पिकअप

    By Himachal VartaJune 17, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- वन मंडल नाहन के अंतर्गत वन परिक्षेत्र जमटा में विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी से भरी पिकअप बरामद करने में सफलता हासिल की है। विभाग की टीम ने सुबह  इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

    विभाग ने लकड़ी से भरी पिकअप को कब्जे में लेकर तीन आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में विभाग ने पुलिस थाना नाहन को एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखा है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब ढाई बजे बर्मन बीट की टीम गश्त पर तैनात थी।

    इसी बीच जमटा-महीपुर सड़क पर खरक गांव के समीप एक पिकअप जीप (HP 71A-2954) को जांच के लिए रोका। छानबीन में दौरान जीप से चीड, खिरिक व चिंबुल प्रजाति के वृक्षों की लकडी बरामद हुई। इस बारे जब टीम ने चालक से लकड़ी के दस्तावेज मांगे तो वह पेश नहीं कर सका।

    गाड़ी में चालक असलम निवासी चलोग व्यास, काथली भरण (राजगढ़) के साथ संजीव कुमार मैथिली, सैर तेंदुला (नौहराधार) मौजूद था। बताया जा रहा है कि अकबर नाम का शख्स मौके से फरार हो गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जमटा कार्यालय पहुंचाया।

    वन परिक्षेत्राधिकारी प्रेम कंवर ने बताया कि इस मामले में विभाग की कार्रवाई जारी है। लकड़ी को कब्जे में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ विभाग ने पुलिस थाना नाहन को लिखा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.