Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»विकासात्मक योजनाओं हेतू निर्णय लेने में डेटा की अहम भूमिका – गौरव महाजन
    सिरमौर

    विकासात्मक योजनाओं हेतू निर्णय लेने में डेटा की अहम भूमिका – गौरव महाजन

    By Himachal VartaJune 29, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन- ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सांख्यिकी विभाग नाहन द्वारा आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर सेमिनार आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त गौरव महाजन ने की।
    इस अवसर पर उन्होंने भारतीय सांख्यिकी के जनक  प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस द्वारा सांख्यिकी के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस – 2024 का विषय ’’निर्णय लेने में डेटा का उपयोग’’ है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के संचालन एवं राष्ट्र हित में नीति निर्माण हेतु डेटा का बहुत अधिक महत्व है और विभिन्न संस्थाओं द्वारा  डेटा   एकत्रित करने, उसका विश्लेषण करने और डेटा के आधार पर निर्णय लेने के लिए बहुत अधिक निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर भी योजनाओं व नीतियों के निर्माण हेतु सही आंकड़ों की अहम भूमिका रहती है जिनके आधार पर निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख निर्णय लिए जाते है।
    उन्होंने सांख्यिकी डेटा के संग्रह, संकलन और विश्लेषण के लिए मजबूत प्रणाली की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डेटा विश्वसनीय और वास्तविक समय का होना चाहिए ताकि वांछित परिणाम प्राप्त किए जा सकें। उन्होंने कहा कि डेटा अर्थव्यवस्था और व्यक्तियों के दैनिक जीवन को संचालित करने के लिए ईंधन के रूप में कार्य करता है।
    जिला सांख्यिकी अधिकारी अश्वनी कुमार ने समारोह का संचालन करते हुए सांख्यिकी के क्षेत्र में आंकड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस प्रोफेसर महालनोबिस के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष 29 जून को मनाया जाता है जिन्होंने भारत में प्रथम भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना की थी। उन्होंने विभागों के अधिकारियों से अपने-अपने विभागों से संबंधित आंकड़ों को सही समय पर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
    इस दौरान विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने भी अपनी जिज्ञासा व विचार सांझा किए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.