Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के टिटियाना गांव में नशाबंदी के बाद अन्य कुरीतियों पर महिलाओं का मंथन
    सिरमौर

    सिरमौर के टिटियाना गांव में नशाबंदी के बाद अन्य कुरीतियों पर महिलाओं का मंथन

    By Himachal VartaJuly 6, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- ग्राम पंचायत टिटियाना में महिलाओं द्वारा शाठी पाशी का चौतरा महासु देवता के मंदिर प्रांगण में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान पार्वती शर्मा द्वारा की गई। बैठक में गांव की लगभग 120 महिलाओं ने भाग लिया। इसके साथ बैठक में मंदिर समिति, प्रज्ञा समिति तथा नव युवक मंडल के सदस्यों ने भी भाग लिया।

    प्रज्ञा समिति के उपाध्यक्ष मायाराम शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत टिटियाना में पिछले 15 वर्षों से पूर्ण रूप से नशाबंदी लागू है। गांव में किसी भी प्रकार के ,शादी विवाह या पार्टी  में शराब परोसने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। गांव में जुआ खेलने या किसी  भी प्रकार का नशा बेचने पर 5000 का जुर्माना लगाया जाता है उसके बाद भी अगर वह नहीं मानता है तो पुलिस में केस किया जाता है।

    गांव में नशे और जुऐ पर प्रतिबंध से गाव में बहुत सुधार देखने को मिल रहा  है खासकर युवा पीढ़ी को नशे से बचाने में यह पहल बहुत कामयाब रही
    आज के समाज में नशा एक भयंकर रूप धारण कर रहा है युवाओं को नशे से बचाने की बहुत बड़ी चुनौती है खासकर गिरिपार क्षेत्र में  शादी विवाह या अन्य कार्यक्रम में नशे का प्रचलन बहुत ज्यादा बढ़ रहा है।

    गांव में भी पिछले कुछ समय से फिर से नशे का  प्रचलन बढ़ रहा था इसको लेकर गांव की सभी लोग चिंतित थे। गांव में पहले भी नशाबंदी लागू करने में गांव की महिलाओं की अहम भूमिका रही है आज गांव में महिलाओं ने बैठक करके फिर से निर्णय लिया है कि अगर किसी भी शादी विवाह या पार्टी में शराब परोसी गई तो उस कार्यक्रम का सभी लोग बहिष्कार करेंगे।

    गांव में कोई भी नशा करते हुए या जुआ खेलते हुए पकड़ा गया तो उस पर ₹5000 का जुर्माना लगाया जाएगा। टिटियाना गांव की महिलाओं ने फैसला लिया है कि गांव में नशे और  जुऐ के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा है कि गांव की महिलाओं की और से बहुत सराहनीय पहल है इस कार्य में सभी लोग बढ़-चढ़कर महिलाओं का सहयोग करेंगे।

    बैठक में महिला मंडल अध्यक्ष मनसो देवी, बबिता देवी, इंदिरा देवी, सत्या देवी, पूर्व प्रधान जयंती शर्मा, कौशल्या देवी, सुखा देवी, रीना शर्मा, आशा देवी, निर्मला देवी, नीमा देवी, नीलम देवी,सुमित्रा देवी आदि सैकड़ो महिलाओं ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पक्का टैंक नाहन में लगेगा योग शिविर
    • 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.