चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सेक्टर- 26 में जलभराव की समस्या से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में बनी सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जिससे मंडी आने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में इन गड्ढों में पानी भरने से लोगों का पैदल चलना दुश्वार हो रहा है। बावजूद इसके चंडीगढ़ प्रशासन जर्जर सड़कों की दुदर्शा सुधारने के लिये कोई प्रयास नहीं कर रहा है। मंडी में पपीता सप्लाई करने वाले रतन सिंह ने बताया कि सड़क में गहरे गड्ढों से काफी परेशानी हो रही है। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से रोड ठीक करने के लिये कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इधर बाइक सवारों व अन्य वाहन चालकों को भी इन गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है। जिससे कई बार बाइक सवार गिरकर घायल भी हो चुके हैं। मंडी में आने वाले लोगों का कहना है कि प्रशासन को जल्द से जल्द इन जर्जर सड़कों काे सही करना चाहिये।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2