Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की जनसंख्या दिवस पर लघु नाटिका आयोजित
    सिरमौर

    माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की जनसंख्या दिवस पर लघु नाटिका आयोजित

    By Himachal VartaJuly 13, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर कॉलेज की जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज में लघु नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को बढ़ती हुई जनसंख्या के बारे में जागरूक किया।

    यह कार्यक्रम”कोई पीछे न छूटे, हर किसी की गिनती हो शीर्षक पर आधारित था। जनसंख्या दिवस पर आयोजित इस लघु नाटिका से लोगों को यह संदेश दिया गया कि बढ़ती हुई जनसंख्या अब दुनिया के लिए खुशी का नहीं बल्कि एक गंभीर समस्या का कारण बनती जा रही है।

    जिस हिसाब से दुनिया में आबादी बढ़ रही है, उसी हिसाब से सुविधाएं नहीं हैं। लिहाजा, बढ़ती आबादी लगातार जीवन स्तर पर असर डाल रही है और इसे बदतर बना रही है। दुनिया के हर तीसरे देश में बढ़ती आबादी के चलते गरीबी बढ़ रही है। कॉलेज की छात्राओं ने इस लघु नाटक के माध्यम से दिखाया कि किस तरह से बढ़ती हुई जनसंख्या पर्यावरण और धरती के हरे-भरे स्थानों के लिए एक खतरा है।

    माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस ने बताया कि यदि जनसंख्या को समय रहते नियंत्रित नहीं किया गया तो लोग अपनी आम आवश्यकताओं के लिए एक दूसरे से संघर्ष करने लगेंगे। माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग के अध्यक्ष अनिल जैन ने भी छात्राओं के इस कार्यक्रम को सराहा और उनकी मेहनत की तारीफ की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.