Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»क्या बंद होगा डिपो में मिलने वाला सस्ता राशन
    सिरमौर

    क्या बंद होगा डिपो में मिलने वाला सस्ता राशन

    By Himachal VartaJuly 16, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार कर्ज के बोझ तले दबे प्रदेश की आर्थिक को सुधारने के लिए कुछ अहम कदम उठा सकती है या यूं कहे की कर्ज के बॉस तले दबे प्रदेश को उभारने के लिए सुखविंदर सिंह को सरकार हिमाचल की जनता के हकों पर डाका डाल सकती है। सूत्र बताते हैं कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की मजबूती के साथ अब सुखविंदर सिंह सुक्खू बेधड़क होकर कठोर निर्णय ले सकते हैं , क्योंकि उन्हें अब सरकार को गिरने का कोई भी डर नहीं रहा है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में भले ही हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को मुंह की खानी पड़ी , लेकिन जिस प्रकार विधानसभा की 6 सीटों में से चार सीटें जीत कर अपनी संख्या बढ़ाई है , वही उपचुनाव में भी तीन में से दो सीटें जीतकर सुक्खू सरकार और मजबूत हुई है। सरकार की मजबूती के साथ अब सुक्खू सरकार हिमाचल प्रदेश की जनता के हितों पर क्या डालने की तैयारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि सरकार द्वारा जहां राशन की डिपो में राशन पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म किया जा सकता है। 
    वहीं महिलाओं को निगम की बसों में दिया जा रहा 50 प्रतिशत किराये में छूट पर भी सरकार कैंची चलाने के मूड में है। यही नहीं सूत्रों का तो यह भी कहना है कि हिमाचल प्रदेश के लाखों बच्चों को मिलने वाली मुफ्त वर्दी योजना में  भी सरकार कुछ फेरबदल करने की फिराक में है। अब देखना यह है कि क्या हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार चुनाव जीतने के बाद हिमाचल की आर्थिकी में सुधार करती है या फिर अपने मित्रों की और बड़ी फौज खड़ी कर हिमाचल के जनता की छाती पर मूँग दलेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में कर्ज का बोझ करीब 90 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा भी हिमाचल को मिलने वाली रियासतों पर कैंची चलाने की सूचना है। यदि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल को मिलने वाले प्रोजेक्ट्स जो अभी 90-10 के अनुपात में मिलते हैं उन पर भी पूर्व यूपीएस सरकार की तर्ज पर 50-50 के अनुपात पर रखा गया तो आने वाले समय में हिमाचल की मुश्किलें और बढ़ जाएगी। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.