Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांच वर्षों से प्रिंसिपल विहीन है लाना चेता स्कूल, 270 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित
    • ऑकलैंड हाउस स्कूल में 154वां स्थापना दिवस और वार्षिक स्कूल कार्निवल धूमधाम से संपन्न
    • टिप्पर खाई में गिरा एक की मौके पर मौत एक गंभीर रूप से घायल
    • केंद्रीय मंत्री ने किया कालाअंब में 100 करोड़ के ईएसआईसी अस्पताल का उद्धघाटन किया
    • केवीके धौलाकुआं में कृषि संवाद कार्यक्रम के तहत किसानों को किया जा रहा जागरूक
    • पच्छाद विधान क्षेत्र में सड़क निर्माण पर व्यय किए जा रहे है 99 करोड – विक्रमादित्य सिंह
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 1
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा में फटा बादल, 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत
    सिरमौर

    पांवटा में फटा बादल, 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    By Himachal VartaJuly 21, 2024
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के गिरिपार इलाके में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त 48 वर्षीय अमान सिंह पुत्र तेलुराम निवासी रेतुआ, पंचायत डांडा आंज, पांवटा साहिब के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार गिरिपार इलाके में शुक्रवार रात मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान डेढ़ बजे के आसपास रेतुआ गांव में बादल फटने की घटना सामने आई।

    बादल फटने से रेतुआ गांव में साथ लगते नाले में बाढ़ आ गई। बताया जा रहा है कि बादल फटने के बाद अमान सिंह घर से बाहर निकला, जो भारी मलबे की चपेट में आकर लापता हो गया। इस घटना की जानकारी पुरूवाला पुलिस को भी दी गई। सुबह सवेरे ही लापता की तलाश के लिए आपरेशन चलाया गया।

    इस बीच अमान सिंह का शव घर से पांच किलोमीटर दूर टोंस नदी में बरामद हुआ। बता दें कि रेतुआ गांव शिलाता जंगल के बीच बसा है। बताया जा रहा है कि यहां पिछले कुछ समय से भारी पेड़ कटान हो रहा है। ट्रैक्टर निकालने के लिए सड़कें बनाई गई हैं और पेड़ों की लकड़ियां गिराने से यहां लैंडस्लाइड जोन बन गए हैं।

    इससे स्थिति काफी गंभीर बन रही है। उधर, पुरूवाला पुलिस थाना के प्रभारी राजेश पाल ने बादल फटने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मलबे के बीच लापता व्यक्ति का शव टोंस नदी में बरामद हो चुका है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • पांच वर्षों से प्रिंसिपल विहीन है लाना चेता स्कूल, 270 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित
    • ऑकलैंड हाउस स्कूल में 154वां स्थापना दिवस और वार्षिक स्कूल कार्निवल धूमधाम से संपन्न
    • टिप्पर खाई में गिरा एक की मौके पर मौत एक गंभीर रूप से घायल
    • केंद्रीय मंत्री ने किया कालाअंब में 100 करोड़ के ईएसआईसी अस्पताल का उद्धघाटन किया
    • केवीके धौलाकुआं में कृषि संवाद कार्यक्रम के तहत किसानों को किया जा रहा जागरूक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.