नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– देश और प्रदेश की तर्ज पर सिरमौर जिला के पांचो मंडलों में भी कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ 26 जुलाई को बड़े हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए सिरमौर जिला भाजपा के विनय गुप्ता ने बताया कि 26 जुलाई को कारगिल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में मशाल यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई 1999 को लगभग तीन माह तक चले भारत पाक कारगिल युद्ध के दौरान भारत ने कारगिल पर विजय हासिल करके कीर्तिमान स्थापित किया था। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को आयोजित की जाने वाली मशाल यात्रा का मुख्य उद्देश्य नौजवानों और युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना जागृत करना है। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को भाजपा के सदस्यों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे और इस विजय दिवस को यादगार बनाने के लिए समूचे जिले में मशाल यात्रा निकाली जाएगी तथा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संकल्प के रूप में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाले मशाल रैलियों में भारी संख्या में भाग लेकर कारगिल युद्ध विजय दिवस को यादगार बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें ताकि इस युद्ध में शहीद हुए भारतीय योद्धाओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जा सके और अधिक से अधिक युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत की जा सके ।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
