नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की बजगा पंचायत के दभूड़ गांव की बेटी हिमांशी ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर की सॉर्ट सर्विस कमीशन की परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर के सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट के रूप में चयनित हुई है। हिमांशी का ऑल इंडिया रैंक 143 रहा, हिमांशी ठाकुर की पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र के पुणे में मिलिट्री कमांडिंग हॉस्पिटल खिड़की में हुई है। जहां पर वह 5 अगस्त को अपनी जॉइनिंग करेगी । शिक्षक परिवार की बेटी हिमांशी ठाकुर ने भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बन कर सिरमौर जिला का नाम रोशन किया है। हिमांशी के पिता राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि उनका पूरा परिवार शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। वो खुद एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है, उनकी पत्नी उर्मिला ठाकुर और उनके भाई व उनकी पत्नी भी शिक्षक है। यही नहीं हिमांशी के दादा पदम स्वरूप सिंह भी शिक्षक के पद से सेवानिवृत हो चुके हैं। हिमांशी ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उसने प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल सराहां से उत्तीर्ण की। उसके बाद अपनी 12 वीं कक्षा की पढ़ाई कैरियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन से पूरी की तथा बीएससी नर्सिंग मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग सोलन से की है। उन्होंने बताया कि वो नर्सिंग कॉलेज की अपनी टीचर से बहुत प्रभावित थी, जब वो कॉलेज के प्रथम वर्ष की छात्रा थी, तो उस टीचर का चयन नर्सिंग लेफ्टिनेंट के लिए हुआ था। हिमांशी ने उसी दिन ठान लिया था कि एक दिन मुझे भी सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनना है। इसके लिए उन्होंने एक साल चंडीगढ़ में कोचिंग भी ली। वहां से आने के बाद घर पर ही तैयारी की। हिमांशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार जनों व गुरुजनों को देते हुए कहा कि इन सभी का इस मुकाम को हासिल कराने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। हिमांशी ठाकुर के चयन से दभूड़ गांव सहित जिला में खुशी की लहर है।
Breakng
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
Thursday, October 22
