Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»यमुना बेवरेज शराब फैक्ट्री का ट्रक चालक शराब सहित फरार
    सिरमौर

    यमुना बेवरेज शराब फैक्ट्री का ट्रक चालक शराब सहित फरार

    By Himachal VartaJuly 27, 2024
    Facebook WhatsApp

    पावंटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पावंटा साहिब स्थित यमुना बेवरेज शराब फैक्ट्री एक बड़े धोखे का शिकार हो गई है। फैक्ट्री से भूटान के लिए रवाना की गई अंग्रेजी शराब मौके पर पहुंची ही नहीं। जबकि ट्रक चालक शराब फैक्ट्री से अंग्रेजी शराब की पेटियां भरकर कैमरे की निगरानी में बाकायदा रूट परमिट के साथ बाहर निकला था। यही नहीं फैक्ट्री से निकलने के दौरान बाकायदा फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा जीपीआरएस को भी चेक किया गया था।

    मगर कुछ घंटे के बाद जब जीपीआरएस डिस्कनेक्ट हो गया और चालक का मोबाइल ऑफ होते ही फैक्ट्री प्रबंधन में हलचल मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा कई बार चालक से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई मगर फोन स्विच ऑफ ही रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ट्रक 25 जुलाई वीरवार के दिन फैक्ट्री से रवाना हुआ था।

    फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा जिस रूट से ट्रक जाना था उस रूट पर जानकारी लेने के लिए अपने कर्मचारी भी भेजे गए। वापस आने पर कर्मचारियों ने बताया कि गाड़ी जिस रूट से जानी थी उस रूट पर गई ही नहीं। फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा शुक्रवार को सुबह पावंटा साहिब पुलिस को इस बाबत शिकायत भी की गई।

    इसके बाद शाम को ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया। वहीं जानकारी यह मिली कि ट्रक चालक अंग्रेजी शराब की 970 पेटियों के साथ पानीपत पुलिस सीआईए स्टाफ के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पानीपत पुलिस के द्वारा जब चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह शराब लेकर बिहार की ओर जा रहा था।

    हरियाणा पुलिस के द्वारा उत्तर प्रदेश नंबर के ट्रक के साथ चालक सुबोध कुमार पुत्र राम रतन वैशाली बिहार निवासी व उसके एक साथी को ट्रक और शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने यह भी कबूल किया कि वह शराब पावंटा फैक्ट्री से भरकर लाया था। वहीं फैक्ट्री के मैनेजिंग डायरेक्टर शानू कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारी ओर से सभी तरह की पेपर फॉर्मेलिटी पुरी करने के साथ-साथ जीपीआरएस भी ओके कर दिया गया था।

    उन्होंने बताया कि जिस ट्रांसपोर्टर से उनका सामान भेजा जाता है, उनके द्वारा कावड़ यात्रा के चलते अपनी गाड़ी ना भेज कर किसी और को भेजा गया था। शानू गुप्ता ने बताया कि उनका यह आर्डर भूटान जाना था मगर यह एक हादसे का शिकार हो गया। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की रपट पावंटा साहिब थाना में दर्ज कर दी गई है।

    वहीं उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर हिमांशु पंवार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस को यदि कोई जानकारी इस बाबत लगी तो उन्हें सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री संचालक के द्वारा बाकायदा पूरे पेपर वर्क के साथ तथा जीपीआरएस लगाकर ही शराब को रवानी की दी गई थी। वहीं पानीपत पुलिस के द्वारा मामले की पुष्टि भी की गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.