नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता एचपीसीएल सीजन 3 में इस बार सिरमौर जिला की टीम चूडे़श्वर लीजेंड्स सिरमौर के नाम से पहली बार भाग लेगी। यह निर्णय आज हरिपुरधार में चूड़ेश्वर लीजेंड सिरमौर की बैठक में लिया गया इस बैठक में चूड़ेश्वर लीजेंड्स सिरमौर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें जयप्रकाश ठाकुर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया । सुरेश चौहान को चूड़ेश्वर लीजेंड्स सिरमौर का कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया जबकि राजेंद्र गाज्टा को सर्वसम्मति से महासचिव मनोनीत किया गया। बैठक में संजीव ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया जबकि रणबीर ठाकुर और विक्रम सिंह ठाकुर को चूड़ेश्वर लीजेंड्स सिरमौर का मुख्य सलाहकार बनाया गया। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं मुख्य सलाहकार रणवीर ठाकुर ने बताया कि शीघ्र ही चूड़ेश्वर लीजेंड सिरमौर की क्रिकेट टीम को चयन करने और गठन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी ताकि एचपीसीएल लीग के टूर्नामेंट में उच्च स्तर की टीम को भेजा जा सके।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
