Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»युवाओं को स्वरोजगार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है यूको आरसेटी-सुमित खिमटा
    सिरमौर

    युवाओं को स्वरोजगार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है यूको आरसेटी-सुमित खिमटा

    By Himachal VartaAugust 1, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन 01 अगस्त। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यूको आरसेटी से आग्रह किया है कि संस्थान में लगने वाले सभी प्रशिक्षण शिविरों की समय पर पात्र युवाओं को जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाया जाये। उन्होंने कहा कि यह संस्थान स्वयं रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अग्रणी एवं प्रशंसनीय रूप से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में निशुल्क रोजगार सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसका लाभ युवा वर्ग को उठाना चाहिए।
        उपायुक्त सुमित खिमटा नाहन में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिरमौर (यूको आरसेटी) की स्थानीय परामर्श समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे
       उपायुक्त सुमित खिमटा ने बताया कि यूको आरसेटी द्वारा वित्त वर्ष 2023-24 में 660 युवक-युवतियों को प्रशिक्षित करने के लक्ष्य के विरूद्ध 675 को प्रशिक्षण प्रदान किया गया जो कि सरानीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जब भी आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाता है तो सभी विभाग अपने विभाग की स्वरोजगार सम्बन्धी विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रशिक्षुओं का प्रदान करना सुनिश्चित बनाये
      यूको आरसेटी की  निदेशक अमिता शर्मा ने बैठक का संचालन किया और यूको आरसेटी की मार्च 2024 तिमाही की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने सभी बैंकों से यूको आरसेटी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार हेतु उदारता और सरलता से ऋण उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से अपना सहयोग देने की अपील भी की।
       यूको आरसेटी अपने प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत डेयरी फार्मिग, ब्यूटी पार्लर, जूट बैग, मशरूम उत्पादन, टेलरिंग, बैंक मित्र, वस्त्र चित्र कला उद्यमी सहित करीब 25 ट्रेड़ों में निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।
      अग्रणी जिला प्रबंधक सिरमौर सनोज कुमार सिंह, डीडीएम नाबार्ड विक्रम जीत सिंह,  सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.