नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)- जिला सिरमौर में डेंगू के बढ़ते मामलों के मध्यनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज उपायुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने की।
उन्होने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू व जल जनित रोगों से निपटने के लिए जीवन रक्षक दवाऐं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई जाए ताकि लोगों को आवश्यक दवाऐं उपलब्ध हो सके।
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि पाठशाला में प्रातःकालिन सभा में बच्चों को डेंगू बुखार व जल जनित रोगों से बचाव बारे जानकारी दी जाए ताकि बच्चों के माध्यम से इसका संदेश घर घर तक पहूंच सके।
उन्होने नगर परिषद नाहन को निर्देश दिए कि वह शहर व ढेंगू संक्रमित क्षेत्रों में नियमित रूप से फाॅगिंग करना सुनिश्चित करें। उन्होनें जिला के उपमण्डलाधिकारियों से डेंगू संक्रमण मामलों की जानकारी ली तथा उन्हें इस सम्बन्ध में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होने कहा कि एक संक्रमित मच्छर अनेक लोगों को डेंगू रोग से ग्रसित कर सकता है इसलिए डेंगू से बचाव के लिए अपने घर व घर के आसपास पानी एकत्र न होने दे और साफ सफाई का विशेष घ्यान रखें, कूलर व गमलों का पानी प्रतिदिन बदलते रहें तथा ऐसे कपड़े पहने जो शरीर के अधिकतम हिस्सों को ढ़क सकें। इसके अतिरिक्त पानी की टंकियों की सफाई व क्लोरिनेशन भी समय समय पर किया जाए। उन्होने लोगो से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आपकी सहायता करने के लिए आपके घर आए तो उनका पूर्ण सहयोग करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर खडे हुए साफ पानी में पनपता है और इस मच्छर के काटने से मनुष्य के शरीर में अकस्मात तेज बुखार और सरदर्द होता है और गंभीर लक्षण पाए जाने पर मनुष्य के नाक मुंह, मसूड़ों से खून इत्यादि आने लगता है। उन्होने लोगो से आग्रह किया कि इस तरह के लक्षण व तेज बुखार होने की स्थिति में नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में अपनी जांच आवश्य करवाएं। उन्होने बताया कि विभाग द्वारा अभी तक 2193 लोगों का डेंगू जांच की गई जिसमें 881 लोग संक्रमित पाऐ गए।
उन्होने कहा कि बरसात के मौसम में जल जनित रोगों के फैलने की अधिकांश संभावनाऐं रहती है और इस मौसम में डेंगू, स्क्रब टाईफस और पीलिया इत्यादि रोग भी फैलते है। उन्होने कहा कि जल जनित बीमारियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध किए गए है और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने बारे जानकारी दी जा रही है।
इस अवसर पर एसडीएम नाहन सलीम आजम, बीएमओ मोनिषा अग्रवाल, डीपीओ सुनील शर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Breakng
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
Thursday, October 22
