Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमाचल के नारकोटिक्स प्रोड्यूसर्स रडार पर
    सिरमौर

    हिमाचल के नारकोटिक्स प्रोड्यूसर्स रडार पर

    By Himachal VartaAugust 10, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ड्रग इंस्पेक्टर शीशन मित्तल के ठिकानों पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकदी और विदेशी करंसी बरामद की है। एसटीएफ ने 24 बैंक खातों में जमा 6.69 करोड़ रुपये सीज किए हैं। इस कार्रवाई से ड्रग महकमे में हड़कंप मचा है। वहीं पंजाब पुलिस हिमाचल के नारकोटिक्स ड्रग्स मैन्युफैक्चरर्स पर भी नजर बनाए हुए हैं।

    विभागीय सूत्र बता रहे हैं कि कुछ ऐसे फार्मा उद्योग भी थे जिन्होंने ड्रग्स लाइसेंस सरेंडर किए थे मगर उनके द्वारा भी रात के अंधेरे में अवैध रूप से नारकोटिक्स ड्रग्स बनाई जा रही थी। पंजाब में नारकोटिक्स ड्रग्स की खपत को ज्यादा देखते हुए अवैध रूप से इनका निर्माण हुआ बताया जा रहा है। जिसके चलते जांच में हिमाचल से संबंध भी तलाशे जा रहे हैं।

    गौरतलब हो कि पंजाब में हुई इस कार्यवाही के बाद ड्रग इंस्पेक्टर के विभिन्न ठिकानों से 9.31 लाख रुपये नकद, 260 ग्राम सोना और 515 दिरहाम बरामद किए गए थे। मामले में जीरकपुर में 2 करोड़ रुपये के फ्लैट और डबवाली में 40 लाख रुपये के प्लॉट समेत कई संपत्तियों का पता चला था। पंजाब पुलिस ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर का जेल में बंद नशा तस्करों से लिंक है। नशा तस्करों के तार हिमाचल से भी जुड़े हो सकते हैं इसको लेकर भी जांच की जा रही है।

    जांच में यह भी पता चला है कि वह ड्रग मनी से अपने रिश्तेदारों के नाम पर प्रॉपर्टी बना रहा था। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि आरोपी ड्रग तस्करों के साथ सिंथेटिक ड्रग रैकेट में शामिल था। उन्होंने बताया कि ये कार्रवाई ड्रग इंस्पेक्टर के 8 ठिकानों पर की गई है। जहां एसटीएफ ने रेड डालकर 24 खातों में जमा 6.69 करोड़ रूपये के साथ विदेशी करंसी और सोना भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही ऐसे तस्कर पुलिस के गिरफ्त में होंगे

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
    • पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.