जीरकपुर। रविवार देर रात पुलिस ने यहां शहर के कई डिस्को क्लबों में छापेमारी की। रात 12 बजे के बाद हाई साउंड पर डीजे चलाने और शराब परोसने वाले डिस्को संचालकों पर कार्रवाई की गयी। इनमें हूप हाईवे, जंकयार्ड, अलमास, पिट ब्रियु व हिप्नोटिक्स डिस्को क्लब शामिल हैं। ढकोली पुलिस ने पंचकूला सड़क पर स्थित हिप्नोटिक्स क्लब के संचालकों के खिलाफ रात 12 बजे के बाद ऊंची आवाज में गाना बजाने पर जीरकपुर वासी अशोक, दीपक शर्मा, अनुपम व हैप्पी बराड़ के खिलाफ केस दर्ज कर 3 को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया जबकि एक फरार है। एएसआई पवन कुमार ने बताया कि उन्हें शुक्रवार रात 12 बजे इस बारे सूचना मिली थी। बात दें कि पुलिस के आने से पहले ही डिस्को संचालकों को सूचना मिल चुकी थी और उन्होंने लड़के-लड़कियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया था। पुलिस ने चेक किया लेकिन सभी डिस्को थेक बंद मिले। वहीं केस दर्ज होने के बाद हिप्नोटिक्स क्लब के बाहर सन्नाटा छाया रहा।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19