Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रारंभिक जांच में बैंक शाखा के कई कर्मचारी जांच के दायरे में
    सिरमौर

    प्रारंभिक जांच में बैंक शाखा के कई कर्मचारी जांच के दायरे में

    By Himachal VartaAugust 14, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सहकारी बैंक नोहराधार के खाता धारकों के करोड़ों रुपए डकारने वाले सहायक प्रबंधक के एक और कारनामे का खुलासा हुआ है। आरोपी सहायक प्रबंधक ने बैंक में कार्यरत क्लर्क को अंधेरे में रखते हुए उसके साइन एफडीआर कैश करवाने में करवाए हैं। अपने साथ धोखे से शामिल किए गए क्लर्क को भी नौकरी के लाले पड़ गए हैं। यहां यह भी बताना जरूरी है कि जिस बैंक क्लर्क को मुख्य आरोपी ने अपने साथ शामिल किया है वह हाल ही में क्लास 4 से क्लर्क बना है।

    शातिर घोटाले बाज सहायक प्रबंधक के द्वारा क्लर्क की आईडी लगाकर इस बड़े जालसाजी के कारनामे को अंजाम दिया है। बताना जरूरी है कि फिलहाल मुख्य आरोपी सहायक प्रबंधक को नौकरी से सस्पेंड कर उसे शिमला मुख्यालय के साथ अटैच कर दिया गया है। वहीं विभागीय प्रारंभिक जांच भी शुरू कर दी गई है। राज्य सहकारी बैंक जिला सिरमौर अब इस जांच को पूरी करने के बाद शिमला मुख्यालय भेजेगा।

    बैंक के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच के आधार पर विस्तृत जांच हेतु शिमला से एक ऑडिट टीम सिरमौर आएगी। यह ऑडिट टीम प्रारंभिक जांच के सबूत के आधार पर अपनी जांच के बाद ही यह तय कर पाएगी की कथित आरोपी के द्वारा बैंक सहित बैंक के ग्राहकों को कितने करोड़ का चूना लगाया गया है। सवाल तो यह भी उठना है कि क्या इस बड़े घोटाले में सहायक प्रबंधक और एक क्लर्क ही जिम्मेवार है।

    हालांकि विभागीय सूत्रों के अनुसार पूरा बैंक ही जांच के दायरे में माना जा रहा है। बावजूद इसके जांच के बाद पुख्ता सबूत को आधार बनाकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। देखना यह भी होगा कि मामले में मुख्य आरोपी ने जिस क्लर्क को शामिल किया है क्या उसेन भी बर्खास्त किया जाएगा या फिष लशिमलार इस बड़े घोटाले में और लोगों की संलिप्तता पाई जाएगी। उधर, जिला सिरमौर मुख्य शाखा प्रबंधक प्रियदर्शन पांडे के द्वारा खबर की पुष्टि की गई हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • मिट्टी, पानी और हवा बचाने को सिरमौर में चला “खेत बचाओ अभियान”
    • आयुर्वेदिक अस्पताल के गेट पर फंदे से लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव, क्षेत्र में सनसनी
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.