Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह संपन्न
    सिरमौर

    जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह संपन्न

    By Himachal VartaAugust 25, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- देर शाम जिला मुख्यालय नाहन स्थित एक निजी होटल में जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर के उप आयुक्त हिमांशु पवार ने की , जबकि नगर पालिका नाहन की अध्यक्ष श्याम पुंडीर बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रही। इस दौरान सभी पूर्व छात्रों ने अपना अपना परिचय दिया और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में एसीएफ के पद पर तैनात देवेंद्र दत्त शर्मा और सीमा चौधरी ने इस तरह के समारोह के आयोजन के मकसद के बारे में जानकारी दी।
    उन्होंने कहा कि आज जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र हर क्षेत्र में मौजूद है जोकि नवोदय परिवार के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिमांशु पवार ने समारोह में शामिल हुए छात्र-छात्राओं से आग्रह करते हुए कहा कि समय-समय पर इस तरह के आयोजन किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र की यह जिम्मेदारी बनती है कि नए छात्रों को समारोह में आमंत्रित किया जाए और एक दूसरे के साथ तालमेल बढ़ाया जा सके। ताकि आवश्यकता पड़ने पर एक दूसरे की मदद की जा सके। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आईजीएमसी शिमला से अपने परिवार के साथ नाहन पहुंचे डॉक्टर बाबूराम ने कहा कि नवोदय परिवार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है।
    उन्होंने कहा कि नवोदय के पूर्व छात्र-छात्राओं को संगठित होना चाहिए और जिस प्रकार का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है, इस प्रकार का आयोजन राजस्थान पर ही किया जाना चाहिए ताकि समाज सेवा के क्षेत्र में भी नवोदय परिवार पीछे न रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से स्थानांतरित हुए डॉ. बाबूराम और युवा पहाड़ी लोक कलाकार किरनेश पुंडीर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. बाबूराम द्वारा तबला वादन पर प्रस्तुति दी साथ ही पहाड़ी कलाकार किरणेश पुंडीर वह अन्य कई छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। इस मौके पर शबाना खान , रूही चौहान , अंजना शर्मा , संदीप चौहान , अनिल कुमार , देवेंद्र कुमार वर्मा , राजकुमार , शालू  और डॉ सुनीता समेत तीन दर्जन से अधिक पूर्व छात्र मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.