Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भाट्ट ब्राह्मण अनुसूचित जनजाति में शामिल होगी : हीरापाल शर्मा
    सिरमौर

    भाट्ट ब्राह्मण अनुसूचित जनजाति में शामिल होगी : हीरापाल शर्मा

    By Himachal VartaAugust 27, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :-  आज सिरमौर जिला के गिरी पार क्षेत्र के भाट्ट ब्राह्मण कल्याण समिति की कार्यकारिणी की विशेष बैठक हरिपुरधार स्थित मां भंगायणी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। पंजीकृत समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री हीरापल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गिरी पार क्षेत्र का समस्त भाट्ट ब्राह्मण समुदाय जो ओबीसी वर्ग में शामिल है, वह अपने समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की हिमाचल उच्च न्यायालय मैं दायर याचिका का पुरजोर समर्थन करेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 अगस्त को हिमाचल उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय द्वारा भाट ब्राह्मण कल्याण समिति से मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपने वकील के माध्यम से न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे ताकि इस समुदाय द्वारा 1/10 के अंतर्गत हाटी समुदाय, अनुसूचित जाति और ओबीसी के कुछ भ्रमित लोगों द्वारा दायर याचिका में पार्टी बनकर ब्राह्मण भट्ट ब्राह्मण कल्याण सभा के बैनर तले अपने समुदाय को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करवाने के लिए मुस्तादी से  पैरवी करेंगे । बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जब हाईकोर्ट से इस क्षेत्र के लोगों को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने के मामले में लगाई गई रोक रोक हटेगी तो भाट ब्राह्मण कल्याण सभा हिमाचल सरकार से अपने वर्ग को अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग के दोनों प्रमाण पत्र जारी करने का मामला हिमाचल सरकार के समक्ष उसी तर्ज पर रखेंगे जिस तर्ज पर किन्नौर के अनुसूचित जनजाति के लोगों को अनुसूचित जनजाति के साथ अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है। बैठक में इस बात पर विस्तृत चर्चा हुई कि ओबीसी वर्ग में किसी जाति को शामिल करना या किसी जाति को ओबीसी से बाहर करना अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का एकाधिकार है और यदि किसी दिन गिरी पार

     क्षेत्र के भाट्ट ब्राह्मण को भी अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने ओबीसी से बाहर कर दिया तो उस समय गिरी पार क्षेत्र के भाट्ट ब्राह्मणों के पास आरक्षण का कोई अन्य विकल्प शेष नहीं रहता है। इसलिए उन्हें समय रहते अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल होना हितकर है ताकि आने वाली पीढ़ियां अनुसूचित जनजाति वर्ग को मिलने वाले अनेक प्रकार के लाभ ले सकें। बैठक में कार्यकारिणी के अनेक सदस्यों सहित भारत ब्राह्मण कल्याण समिति के मुख्य प्रवक्ता मेलाराम शर्मा  महासचिव ओम प्रकाश शर्मा मुकेश सलाहकार विजय भारद्वाज तिलक राज शर्मा कृष्ण दत्त शर्मा वेद प्रकाश शर्मा विनोद शर्मा पंडित हेतराम और पंडित हरिन्दर शर्मा और दयाराम भारद्वाज आदि कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.