नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ): पूरे हिंदुस्तान में आज से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है और सबसे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता फॉर्म भरे और भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । यह जानकारी देते हुए सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा, भाजपा जिला मिडिया सहप्रभारी प्रताप सिंह रावत और जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने बताया कि भाजपा के संविधान के मुताबिक 31 अगस्त को विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता की समाप्त समाप्त हो गई है और इसलिए पूरे देश में नए सिरे से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू किया गया है । भाजपा नेताओं ने बताया कि इसी कड़ी में दो सितंबर को प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू होगा जबकि 3 सितंबर को जिला स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा और 4 से 25 सितम्बर तक प्रत्येक बूथ में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा । इस सदस्यता अभियान के दौरान पूरे हिमाचल प्रदेश में 16 लाख से अधिक लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य पुनः बनेंगे और सिरमौर जिला में भी लगभग डेढ़ लाख लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उन्होने कहा कि इसी कड़ी में रेणुका चुनाव क्षेत्र में भी 25000 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है । भाजपा नेताओं ने सभी बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे अपने-अपने बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाएं और भारतीय जनता पार्टी को फिर से विश्व की लोग सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दें।
Breakng
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Thursday, October 22
