नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश का पैसा विकास करने की बजाय अपने मित्रों पर लूटा रहे हैं रावत ने बताया कि जबसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री का पद संभाला है तब से ही प्रदेश में विकास कार्य बंद पड़े हैं इतना ही नहीं हालात यहां तक हो गए हैं कि प्रदेश के कर्मचारियों को अभी तक सैलरी भी नहीं मिली है जिससे प्रदेश के कर्मचारियों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक तरफ प्रदेश के कर्मचारियों से कह रहे हैं कि प्रदेश के वित्तीय हालत ठीक नहीं है और दूसरी तरफ अपने तथा अपने मंत्रियों और सीपीएस के अतिरिक्त निगम और बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के वेतन भत्ते 30 हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख 30 हजार रुपए कर दिए हैं फिर यह पैसा उनके लिए कहां से आया रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अभी तक 30 हजार करोड़ रुपए का कर्जा लिया है प्रदेश की जनता आपसे सवाल पूछ रही है कि आपने यह पैसा कहां डाला है और आपको केंद्र सरकार से भी बहुत सारा पैसा मिला है उन पैसे का भी प्रदेश की जनता आपसे हिसाब मांग रही है रावत ने बताया कि प्रदेश की जनता सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार से बहुत परेशान है जनता की परेशानी स्वाभाविक है क्योंकि चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने प्रदेश की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे जो आज भी सपने बनकर ही रह गए हैं रावत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की जनता के लिए बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थी जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा था लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उन सभी योजनाओं को धीरे-धीरे बंद करने जा रहे हैं जिससे प्रदेश के लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं
Breakng
- तंबाकू की लत को छोड़ने में मदद करेगी RYZE निकोटीन
- पक्का टैंक क्षेत्र में बंदरों के उत्पात से बिजली डेढ़ घन्टे रही गुल
- शिवपुर क्षेत्र में चिंतपूर्णी मंदिर से अधेड़ उम्र के साधु का शव बरामद
- डाडो क्षेत्र में पिछले बीस दिनों से विधुत आपूर्ति ठप्प ग्रामीण परेशान।
- शिलाई स्कूल में आपदा प्रबंधन प्रदर्शनी एवं मॉक अभ्यास का हुआ आयोजन
- कमराऊ में धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होलकर जयंती
Sunday, June 1