चंडीगढ़। उत्तर भारत में ट्रेनों में बिना टिकट सफर करने वाले लोगों को दबोचने के लिए नार्दर्न रेलवे ने स्टेशनों पर विशेष ड्राइव शुरू की है। इस ड्राइव के अंतर्गत हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के बीच सफर करने वाले लोग चैकिंग टीम के निशाने पर हैं। सोमवार को अंबाला मंडल की टीम ने चंडीगढ़ स्टेशन पर चैकिंग ड्राइव चला कर 88 लोगों को बिना टिकट सफर करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। अधिकारियों की मानें तो दूरदराज क्षेत्रों से यात्रा कर रहे ये लोग अधिकारियों से आंख बचा कर ट्रेन के डिब्बों में दाखिल हो कर थोड़ी-थोड़ी दूर तक बिना टिकट सफर करने के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। अधिकारियों ने बताया कि बिना टिकट के यात्रा करने वाले लोगों से कुल 29780 रुपये वसूले गए हैं।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18