Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    • ज़िला सोलन के विभिन्न स्थनों पर 15 जून को आपदा से निपटने के लिए होगी मॉक ड्रिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 13
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शहीद आशीष की अंतिम यात्राके दौरान पुलिस सम्मान गार्ड न पहुंचने पर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    सिरमौर

    शहीद आशीष की अंतिम यात्राके दौरान पुलिस सम्मान गार्ड न पहुंचने पर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    By Himachal VartaSeptember 5, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब के अन्तर्गत गांव भरली से देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद आशीष कुमार की अंतिम यात्रा और संस्कार के दौरान पुलिस सम्मान गार्ड न पहुंचने पर भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है।

    पांवटा साहिब के भरली गांव निवासी १९ ग्रेनेडियर्स बटालियन के अन्तर्गत सेवारत शहीद आशीष कुमार ने ऑपरेशन अलर्ट में 27 अगस्त 2024 को अरूणाचल प्रदेश में देश के लिए अपने सर्वोच्च बलिदान दिया, तीसरे दिन 29 अगस्त को पांवटा साहिब के यमुना घाट पर शहीद की अंतिम यात्रा और संस्कार हुआ।

    ज्ञात रहे कि शहीद आशीष कुमार की मुखाग्नि/अंतियोष्टि में पुलिस सम्मान गार्ड नदारद रही ,जबकि जिला सिरमौर के ही राजगढ़ में लगभग १५ दिन पहले शाहिद प्रवीण शर्मा की अंतिम यात्रा और पिछले वर्ष शिलाई में शहीद प्रमोद सिंह के अंतिम यात्रा तथा उससे पूर्व धारटीधार के ठक्कर गवाना गांव में शहीद प्रशांत ठाकुर, सेना मेडल की अंतिम यात्रा में भी पुलिस सम्मान गार्डन मौजूद थी।

    वर्तमान में शहीद आशीष कुमार की मुखाग्नि/अंतियोष्टि में पूलिस सम्मान गार्ड नदारद रहने से गांव, समाज में तरह-तरह की भ्रांतियां और बातें उत्पन्न हुई है और सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप प्रति आरोप का दौर भी जारी है जिससे कि शहीद के मान सम्मान, सेना और पुलिस की छवि धूमिल हुई है।

    अब परिवारजनो, स्थानीय ग्राम वासियों और क्षेत्रवासियों  के जहन में भी कई सवाल है। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब और शिलाई क्षेत्र, सैनिकों तथा आश्रितों ने अपील अपील की है कि इस घटनाक्रम में हुए अचानक बड़े  बदलाव के कारणों से समस्त सैनिकों तथा क्षेत्र वासियों को अवगत करावया जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.