Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    • ज़िला सोलन के विभिन्न स्थनों पर 15 जून को आपदा से निपटने के लिए होगी मॉक ड्रिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 13
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला खेल प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन
    सिरमौर

    जिला खेल प्रतियोगिता में गुरु नानक मिशन स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

    By Himachal VartaSeptember 5, 2024
    Facebook WhatsApp

     पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- अंडर 14 जिला स्तरीय खेल एवं संगीत प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माजरा में किया गया। खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया और इस टीम के दो छात्र  राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। बैडमिंटन प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा इस टीम के एक  छात्र  का राज्य स्तरीय टीम में चयन हो गया है।

    विद्यालय की फुटबॉल टीम ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान की  ट्रॉफी अपने नाम की। इस टीम के छः छात्रों का चयन राज्य स्तरीय टीम के लिए हुआ है जो अत्यंत हर्ष का विषय है। विद्यालय की बास्केटबॉल टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय के गौरव में चार चांद लगा दिए। यह उल्लेखनीय है कि इस टीम के पांच छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।

    विद्यालय के छात्रों ने शतरंज के खेल में भी अपना दमखम बनाए रखा। शतरंज प्रतियोगिता में छात्रों ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया।  एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी 600 मीटर, 400 मीटर तथा 200 मीटर रेस में विद्यालय के छात्रों ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक पर अपना अधिकार जमाया।

    संगीत प्रतियोगिता में क्लासिकल सॉन्ग तथा ग्रुप सॉन्ग दोनों में विद्यालय के छात्रों ने अपना दबदबा बनाए रखा। दोनों ही प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्रों ने अपने सुरीले संगीत से समां बांध दिया और प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

    इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या  गुरविंदर कौर चावला ने छात्रों तथा उनके कोच अध्यापकों को हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।

    बैडमिंटन तथा खो-खो कोच प्रवीण सैनी, फुटबॉल तथा शतरंज कोच रजनीकांत , एथलेटिक्स कोच दीदार सिंह , बास्केटबॉल कोच गुरनाम सिंह तथा संगीत अध्यापक जीवन सिंह के कार्य की भूरि -भूरि सराहना की गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    • 15 जून को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज, पांच स्थानों पर होगा राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास
    • मानसून से पहले लोक निर्माण विभाग अलर्ट मोड पर निगरानी
    • 03 जून को बस की टक्कर से जख्पी महिला की पीजीआई में मौत, चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
    • सिरमौर में 15 जून को आयोजित होगी जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.