Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भाषण में राजगढ़ की पारुल व निबंध लेखन में नाहन की कशिश अव्वल
    सिरमौर

    भाषण में राजगढ़ की पारुल व निबंध लेखन में नाहन की कशिश अव्वल

    By Himachal VartaSeptember 7, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- राजभाषा हिंदी पखवाड़ा अवसर पर भाषा एवं संस्कृति विभाग सिरमौर की ओर से नाहन में जिलास्तरीय समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर भाषण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन स्पर्धाओं में जिला सिरमौर के 60 विद्यालयों के 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एलआर वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जिन्होंने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया।इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ की पारुल ने प्रथम, एवीएन स्कूल नाहन की तोशिका शर्मा ने द्वितीय, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    निबंध लेखन में एसवीएन स्कूल नाहन की कशिश ने प्रथम, आरवीएन ददाहू ने द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद की नम्रता ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में करिअर अकादमी नाहन के अनुराग ठाकुर ने प्रथम स्थान, एचवीएन जमटा ने द्वितीय और तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से चाकली स्कूल की प्रियांजलि और एवीएन नाहन की इशिका रहे।इस दौरान निर्णायक की भूमिका प्राध्यापक डॉ. जयचंद, सहायक प्राध्यापक मोहम्मद अली, सेवानिवृत्त हिंदी भाषा अध्यापक चिरानंद, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. बलबीर शर्मा, आशा उनियाल प्रवक्ता हिंदी व सेवानिवृत्त जिला लोक संपर्क अधिकारी कुलदीप गुलेरी ने निभाई. जबकि, मंच का संचालन प्रीति चौहान ने किया।

    इस अवसर पर हिंदी राजभाषा में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान आदेशक गृहरक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन के सुनील कुमार व आयुष विभाग के प्रीतम सिंह को दिया गया। उत्कृष्ट कर्मचारी का सम्मान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आरक्षी रणदेव सिंह व जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति मामले कार्यालय के बिशन सिंह को मिला। उत्कृष्ट कार्यालय का सम्मान पशु स्वास्थ्य कार्यालय नाहन को दिया गया।

    इस मौके पर जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी ने कहा कि वर्तमान समय में लोग पश्चिमी सभ्यता की और तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। लिहाजा, भाषा एवं संस्कृति विभाग हर वर्ष विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रयासरत है. भाषा एवं संस्कृति विभाग हिंदी के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं के विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को राज्यस्तर पर होने वाले हिंदी समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.