नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. राज कुमार ने सिरमौर जिला के किसान उत्पादक संगठनों से सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि संबधी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कृषि उत्पादक संगठन का पंजीकरण व संगठनों से बीज, खाद व कीटनाशक का लाइसेंस बनाने की अपील की है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि विभाग में लाइसेंस के लिए आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए विकासखंड में कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ अथवा कृषि उपनिदेशक के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि कृशि उत्पादक संगठन (एफपीओ) सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जोकि छोटे किसानों को तकनीकी सेवाओं से लेकर विपणन तक खेती संबधी सभी पहलुओं को कवर करने वाली सेवाएं प्रदान करती है।
उन्होंने बताया कि जिला में 13 एफपीओ पंजीकृत है, जिसमें नाबार्ड द्वारा एक, एनसीडीसी द्वारा एक, एसएफएसी द्वारा सात व एनआरएलएम द्वारा चार संगठन पंजीकृत किए गए है।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Thursday, October 22