Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 14 से 16 अक्तूबर तक : गुंजित चीमा
    सिरमौर

    राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 14 से 16 अक्तूबर तक : गुंजित चीमा

    By Himachal VartaSeptember 12, 2024
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा ने कहा कि 14 अक्तूबर से 16 अक्तूबर 2024 तक पांवटा में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य एवं परम्परागत ढंग से आयोजित किया जायेगा।  एसडीएम गुंजीत चीमा ने यह जानकारी आज उपमंडलाधिकारी कार्यलय पांवटा साहिब में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

    इस बैठक में यमुना शरद महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। उन्होंने बताया कि मेले में उच्च स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि मेले के मुख्य आकर्षणों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद प्रतियोगितायें भी शामिल रहेंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जायेगा। गुंजीत चीमा ने कहा कि मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि महिलाओं को अपने उत्पाद के विक्रय का उचित मंच मिल सके।

    यमुना शरद महोत्सव के अवसर पर परम्परागत ढंग से जलाभिषेक एवं कलश यात्रा का आयोजन भी किया जायेगा। इसके साथ यमुना शरद महोत्सव के आयोजन को स्मरणीय बनाने के लिए स्मारिका भी प्रकाशित की जायेगी।

    इस अवसर पर नगर परिषद की चेयरपर्सन निर्मल कौर, बीएमओ के एल भगत, उपमंडल आयुष अधिकारी जसप्रीत कौर, इंस्पेक्टर पांवटा साहिब करतार सिंह, सीडीपीओ गीता सिंगटा, एसएमएस उद्यान विभाग अमित बक्शी, अध्यक्ष हिमोत्कर्ष राजेंद्र तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.