Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»कोविड-19: अब तक 193181 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद
    चण्डीगढ़

    कोविड-19: अब तक 193181 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

    By Himachal VartaMay 4, 2020
    Facebook WhatsApp

    निर्धारित मापदंड से अधिक नमी वाला गेहूं मंडियों में न लाएं किसान: डिप्टी कमिश्नर
    किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रुम के नंबर 01882-22663 पर किया जा सकता है संपर्क
    होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 193181 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 42684 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 36217, पनसप की ओर से 46827, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 19341 व एफ.सी.आई. की ओर से 46465 मीट्रिक टन व प्राइवेट व्यापारियों की ओर से 1647 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
    श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि किसानों को मंडियों में किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जागी व पंजाब सरकार की ओर से मंडियों से गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां मंडियों में जहां सुचारु ढंग से गेहूं की खरीद की जा रही है, वहीं कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी बरकरार रखने के अलावा किसानों व मजदूरों के लिए मास्क व सैनेटाइजर की सुविधा सहित रोगाणु मुक्त छिडक़ाव लगातार यकीनी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रुम के नंबर 01882-22663 पर संपर्क कर सकते हैं।
    डिप्टी कमिश्नर ने जहां गेहूं की सुचारु खरीद करने के निर्देश दिए, वहीं संबंधित अधिकारियों को 48 घंटों में लिफ्टिंग यकीनी बनाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि गेहूं की कटाई के लिए सुबह 10 बजे से सांय 7 बजे तक ही कंबाइने चलाने की छूट दी गई है, इस लिए इस समय के दौरान ही कंबाइनें चलाई जा सकती हैं। उन्होंने सख्त हिदायत करते हुए कहा कि यदि उक्त समय से पहले या बाद में कंबाइनें चलाई जाती हैं, तो संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि सरकार की ओर से निर्धारित मापदंड से अधिक नमी वाला गेहूं मंडियों में न लाया जाए। उन्होंने कहा कि गीले गेहूं की मंडियों में एंट्री नहीं होने दी जाएगी, इस लिए गेहूं सूखा कर ही मंडियों में लाया जाए। उन्होंने कहा कि गीले गेहूं को खरीद एजेंसियां खरीदने में असमर्थ होती है, जिससे किसानों को गेहूं बेचने के लिए बिना वजह परेशान होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर कूपन सिस्टम के माध्यम से गेहूं की खरीद की जा रही है व गीला गेहूं लाने वाले किसानों के कारण सूखा गेहूं लाने वाले किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़ रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.