नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) बाल विकास परियोजना संगडाह के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक पद तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पांच पद भरे जाने है जिसके लिए संबधित आंगनवाडी क्षेत्र की इच्छुक महिला उम्मीदवार को अपना आवेदन 5 अक्तूबर, 2024 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी संगडाह के कार्यालय में जमा करवाने होंगे।
यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी संगडाह ने देते हुए बताया कि आंगनवाडी केंद्र बडोन-1 में आंगनवाडी कार्यकर्ता का एक पद तथा आंगनवाडी केंद्र क्यारटा पिपलटी, खालाक्यार, खूड, बांदल व रेडली में एक-एक पद आंगनवाडी सहायिका का भरा जाना है। इन पदों के लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12 वीं पास होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 16 अक्तूबर, 2024 को उपमंडलाधिकारी संगडाह के कार्यालय में प्रातः 10 बजे आयोजित किए जाएंगे। अभ्यार्थी को साक्षात्कार के दिन संबधित प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ व्यक्ति गत रूप से उपस्थित होना होगा।
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Thursday, October 22
