Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा में स्वच्छता अभियान पर तहसीलदार ने छात्रों को दिलाई शपथ
    सिरमौर

    पांवटा में स्वच्छता अभियान पर तहसीलदार ने छात्रों को दिलाई शपथ

    By Himachal VartaSeptember 19, 2024
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान का आगाज तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने किया,इस दौरान छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई ।

    स्वच्छता ही सेवा* अभियान के अंतर्गत आज राजकीय कन्या विद्यालय, पांवटा साहिब व श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महा विद्यालय पांवटा साहिब में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और नगर परिषद, पांवटा साहिब के प्रमुख अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

    कार्यक्रम की मुख्य विशेषता सभी विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता की शपथ ग्रहण करना रही, जिसका नेतृत्व राजकिय कन्या विद्यालय के प्रधानाचार्य ने व श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महा विद्यालय में मुख्य अतिथि श्री रेषभ शर्मा तहसीलदार पांवटा साहिब  ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हमें न केवल विद्यालय परिसर में, बल्कि अपने दैनिक जीवन में भी स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए।

    इस शपथ ग्रहण ने छात्रों में स्वच्छता के प्रति एक जिम्मेदारी का भाव जगाया और स्वच्छ भारत मिशन (SBM) में योगदान देने की प्रेरणा दी। मुकेश जे. ई.* (नगर परिषद, पांवटा साहिब) और *विनोद शर्मा*, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन (SBM), श्री बारू राम शर्मा कनिष्ठ सहायक विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कचरा प्रबंधन और स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार साझा किए और विद्यार्थियों को समुदाय को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिससे स्वच्छता ही सेवा अभियान का व्यावहारिक संदेश प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं को एक स्वच्छ और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.