नाहन-( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 29 सितंबर, 2024 को सिरमौर जिला की तहसील कमरऊ के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में रोजगार मेला प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा जिसमें कालाअंब, पांवटा साहिब व बद्दी से लगभग 40 कंपनियां भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में लगभग एक हजार युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, बी.टेक , बी.एससी, एम.एससी, आईटीआई, बी.फार्मा व एम.फार्मा डिप्लोमा धारक आवेदन कर सकते है।
उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों अपना पंजीकरण EEMIS PORTAL पर भी अवश्य करें। आवेदन संबंधी समस्याओं हेतु नजदीकी उप रोजगार कार्यालय अथवा कार्यालय दूरभाष 01702-222274, 82196 63445 पर भी संपर्क कर सकते है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
