Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन महाविद्यालय में आपदा पर जागरूकता शिविर
    सिरमौर

    नाहन महाविद्यालय में आपदा पर जागरूकता शिविर

    By Himachal VartaSeptember 22, 2024
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला में आपदाओं की संवेदनशीलताओं के अंतर्गत आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा डॉक्टर यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय, नाहन में आपदा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय जागरूकता एवं मॉक अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि इस एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की खोज एवं बचाव टीमों द्वारा मॉक अभ्यास एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 11 प्राध्यापकों एवं 239 के करीब महाविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया गया है।
    उन्होंने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रतिक्रिया दल (SDRF) शिमला की 8 सदस्यों की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित खोज एवं बचाव आदि विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस टुकड़ी का नेतृत्व उप -निरीक्षक धर्म सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक बल की 10 सदस्यों की टीम जिसकी अगुवाई मुख्य प्रशिक्षक, संतोष देवी द्वारा प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन में प्राथमिक उपचार, सीपीआर तथा अन्य तरह की खोज एवं बचाव संबंधी जानकारियां प्रदान की गई। उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतिम सत्र में हिमाचल प्रदेश अग्निशमन विभाग की तीन सदस्यीय टीम जिसकी अगुवाई लीडिंग फायरमैन, राजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रतिभागियों एवं शिक्षकों को जंगल की आग से बचाव तथा घरेलू आग, व रसोई गैस की आग से बचाव संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 
    इसके साथ ही टीम द्वारा आग को बुझाने संबंधी अग्निशमन यंत्रों जिसमें की श्रेणी ए, बी, सी, डी, तथा विभिन्न प्रकार के तत्वों से लगने वाली आग को भी बुझाने संबंधी जानकारियां प्रदान की गई। कार्यक्रम की समाप्ति उपरांत हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, गृह रक्षक विभाग व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा एक मेगा मॉक अभ्यास का भी आयोजन महाविद्यालय में किया गया। डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय, नाहन की उप- प्रधानाचार्य उत्तमा पांडे ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा एक सात सदस्यीय आपदा प्रबंधन कमेटी का गठन किया जा चुका है।
    जिसमें की डॉक्टर वेद प्रकाश (संयोजक), प्रोफेसर देवेंद्र कुमार, प्रोफेसर नवदीप कौर शाह, डॉ पंकज चांडक, प्रोफेसर भूमिका, प्रोफेसर ट्विंकल व खेमराज शामिल हैं। अंत में इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के संपूर्ण शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ, राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थी, राष्ट्रीय कैडेट कोर के विद्यार्थी व उपायुक्त कार्यालय परिसर से आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ में कार्यरत अरविंद चौहान भी मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.