नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के कसौटी पर खरा नहीं उतर पाए क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह जो भी मीडिया को बयान देते थे उस बयान से कभी भी मुकरते नहीं थे लेकिन लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पहले मीडिया को बयान देते हैं और जब उनके ऊपर कांग्रेस हाई कमान का दबाव पड़ता है तो फिर बाद में अपने ही बयान से पलटी मारकर मुकर जाते हैं इसलिए अब लोग निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटू राम के नाम से भी प्रदेश में मशहूर होने जा रहे हैं रावत ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह लगातार कई बार अपने ही बयान से पलटी मार चुके हैं पहले मंत्री पद से त्यागपत्र देते हैं और फिर बाद में उस त्यागपत्र को वापिस लेते हैं इतना ही नहीं उन्होंने अभी पिछले दिनों रेडी फड़ी वालों के नेम प्लेट संबंधित बयान दिया कि सभी रेडी-फड़ी वाले को अपनी दुकान पर नाम पट्टिका लगानी होगी लेकिन जब उनके ऊपर कांग्रेस हाई कमान का दबाव पड़ा तो उन्होंने अपने बयान से एक बार फिर पलटी मार दी रावत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के ऊपर हाई कमान का जितना मर्जी दबाव आता था लेकिन वह कभी भी हाई कमान के आगे झुकते नहीं थे बल्कि वह हाई कमान को ही झुकाते थे लेकिन आज स्थिति एकदम इसके विपरीत है रावत ने बताया कि जिस सुखविंदर सिंह सुक्खू को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में किसी निगम और बोर्ड का अध्यक्ष तक नहीं बनाया था आज लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आगे बार-बार झुकना पड़ रहा है क्योंकि समय बलवान है
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Thursday, October 22
