Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन के एसएफडीए हॉल में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित
    सिरमौर

    नाहन के एसएफडीए हॉल में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर आयोजित

    By Himachal VartaSeptember 28, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) -14 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2024 तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 के अंतर्गत आज नाहन के एसएफडीए हॉल में स्वच्छता से जुडे सिरमौर जिला आए सफाई मित्रों के लिए सफाई मित्र सुरक्षा हेतू एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने की।
    उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाडे में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे स्कूली बच्चों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकालना, गंदे हॉटस्पॉट की पहचान करना तथा गंदगी को साफ करना इत्यादि शामिल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से हमारे दृष्टिकोण में सफाई के प्रति साकारात्मक परिवर्तन आने की संभावना होती है।
    उन्होंने बताया कि इस शिविर में सिरमौर जिला के विभिन्न स्थानों के 350 सफाई मित्रों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र जो कचरे के प्रबंन्धन व साफ-सफाई का कार्य करते हैं, उनके स्वास्थ्य संबधी समस्याओं के समाधान के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है।  उन्होंने बताया की स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 82 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा खून के 60, शूगर के 80, रक्तचाप के 82 मरीजो ंके टेस्ट करने के बाद उन्हें मुफत दवांईयां वितरित की गई। इसके अतिरिक्त आईसीटीसी के 33 व टीबी के 15 सेम्पल भी जांच के लिए भेजे गए है। इस शिविर में आयुष विभाग ने 167 लोगो की स्वास्थ्य जांच कर मुफत दवाईयां प्रदान की।
    उन्होंने बताया कि इस शिविर में आए सभी सफाई मित्रों के आधार नवीनीकरण करने के लिए आधार नवीनीकरण शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें 25 लोगो के आधार का नवीनीकरण किया गया।
    इससे पहले जिला विकास अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग अभिषेक मित्तल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विभाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2024 के अर्न्तगत क्रियान्वित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
    इस अवसर पर बीएमओ धगेडा मनीषा अग्रवाल, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोडा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, क्रेडिट प्लानिंग अधिकारी प्रताप पराशर सहित विभिन्न स्ंवय सहायता समूहों के सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.