नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– सिरमौर जिला के गिरी पार क्षेत्र में संगड़ाह विकासखंड के गांव अरट निवासी लायक राम शर्मा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। 62 वर्षीय लायक राम शर्मा अपनी बकरियां चराने के लिए जंगल गये थे जहां उसकी एक छोटी बकरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया परंतु लायक राम शर्मा ने तेंदूए से अपनी बकरी को छुड़ा लिया परंतु तब तक बकरी ने दम तोड़ दिया। इसी जद्दोजहद में लाइक राम शर्मा का रास्ते में ही हृदय गति रुकने से निधन हो गया । हृदय गति रुकने के बाद यद्यपि ग्रामीण उन्हें संगड़ाह हॉस्पिटल ले गए परंतु वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लाइक राम शर्मा पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष मेला राम शर्मा के चाचा के सुपुत्र थे और राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोली बाग में शिक्षक के पद पर कार्यरत कंठीराम शर्मा के बड़े भाई थे। लाइक राम शर्मा अपने पीछे दो पत्नियों श्रीमती भागो देवी और श्रीमती कुबजा देवी सहित दो पुत्र कार्तिक शर्मा और संजय शर्मा और तीन पुत्रिया प्रियंका , नीलम और नीरज को छोड़ गए हैं । लाइक राम शर्मा का इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में हृदय रोग का इलाज चल रहा था जहाँ उन्हें एक स्टंट भी डाला था । अरट गांव में श्रीगूल मंदिर के मुख्य पुजारी होने के नाते लायक राम शर्मा के निधन से अरट गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
Breakng
- राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
- 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
- शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
- द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
- कैम्पस इंटरव्यू
Sunday, June 7
