नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 5 अक्टूबर को नाहन प्रवास पर रहेंगे। नाहन में नवनिर्मित भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभारंभ करेंगे और इसके पश्चात यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसको लेकर भाजपा ने तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी है। आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने यहां नवनिर्मित पार्टी कार्यालय का जहां निरीक्षण किया तो वहीं तैयारियों का जायजा लिया। मीडिया से रूबरू हुए भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा चार व पांच अक्टूबर को दो दिवसीय हिमाचल प्रवास पर आ रहे हैं। 5 अक्टूबर को जगत प्रकाश नड्डा नाहन पहुंचेंगे और यहां करोड़ों रुपए की लागत से नवनिर्मित पार्टी के कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यालय के शुभारंभ के उपरांत यहां जगत प्रकाश नड्डा एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिसको लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है।
Breakng
- राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
- 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
- शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
- द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
- कैम्पस इंटरव्यू
Sunday, June 7
