नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( संजय सिंह)कांग्रेस सत्ता लोलुपता में इस कदर अंधी हो चुकी है कि उसे हिमाचल प्रदेश की जनता की कोई फ़िक्र ही नहीं है। अब तो वह घर के टॉयलेट्स सीट गिन कर उस पर भी टैक्स लगा रही है : नड्डा
कांग्रेस की झूठी गारंटियों ने हिमाचल प्रदेश की हालत को बद से बदतर बना दिया है। कांग्रेस की वोटबैंक और तुष्टिकरण की राजनीति ने हिमाचल प्रदेश के ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर दिया है : नड्डा
भाजपा की सरकार हिमाचल से क्या हटी, कांग्रेस ने विकास कार्यों पर ही ब्रेक पर लगा दिया। मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ सिर्फ अपने लोगों को पहुंचाया न कि हिमाचल के गरीबों को दिया। बगैर केंद्र सरकार की मदद के हिमाचल सरकार एक दिन नहीं चल सकती है : नड्डा
आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल की भाषा से लेकर देश को तोड़ने वाली भाषा बोलने लगे हैं। उन्होंने अमेरिका की धरती से भारत में आरक्षण को ख़त्म करने का ऐलान किया है। ये एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय का हक़ मारना चाहते हैं : नड्डा
सुक्खू जी हरियाणा जाकर कहते हैं कि सभी महिलाओं को 1500 रुपये देंगे लेकिन हिमाचल में महिलाओं को दिए वादों को पूरा करते नहीं। वे गोबर खरीदने की योजना लाए थे और किंतु उसका गुड़गोबर कर दिया : नड्डा
कांग्रेस में जो भाई-बहन हैं, वो महंगाई का रट लगाए रहते हैं, उनको समझाए कौन। वे खुद बेरोजार हो गए तो उन्हें बेराजगारी दिखने लगी : नड्डा
केंद्र सरकार राजस्व घाटा के लिए पैसा देती है तो सरकारी कर्मचारियों को वेतन मिलता है। केंद्र पैसे भेजती है तो हिमाचल के पेंशनधारियों को पेंशन मिलता है : नड्डा
Breakng
- जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Thursday, October 22
