Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आंगनवाड़ी वर्करज एवं हैल्पर यूनियन का मांगों को लेकर धरना
    सिरमौर

    आंगनवाड़ी वर्करज एवं हैल्पर यूनियन का मांगों को लेकर धरना

    By Himachal VartaOctober 7, 2024
    Facebook WhatsApp
    पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज):– सिरमौर जिला के शिलाई में आंगनवाड़ी वर्करज एवं हैल्पर यूनियन की कार्यकर्ताओ और सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर शिलाई विश्रामगृह परिसर में धरना प्रदर्शन के बाद एस डी एम कार्यालय तक रैली का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा व शिलाई प्रोजेक्ट अध्यक्ष श्यामा देवी की अगुवाई में एस डी एम शिलाई के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को ज्ञापन सौंपा।

    जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा, शिलाई प्रोजेक्ट अध्यक्ष श्यामा देवी,सचिव चंद्रकला ने बताया कि उनकी मुख्य मांगो में आंगनवाड़ी कर्मियों को सुप्रीम कोर्ट का आदेशानुसार ग्रेच्युटी व अन्य सुविधाएं लागू की जाए प्री प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों के पढ़ाने के लिए 100 प्रतिशत नियुक्तियां नियमित कर्मचारी के रूप में आंगनवाड़ी से की जाए

    मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनवाड़ी केंद्रों का दर्जा दिया जाए मिनी आंगनवाड़ी कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाए तथा लंबित वेतन का तुरंत भुगतान किया जाए। 45 वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिश अनुसार आंगनवाड़ी कर्मियों को नियमित कर्मी घोषित किया जाए।

    हरियाणा की तर्ज पर मानदेय व अन्य आर्थिक लाभ दिए जाए तथा पँजाब की तर्ज पर सभी प्रकार की छुटियाँ व स्पेशल मैडिकल लिव दी जाएं
    मध्यप्रदेश की तर्ज पर वेतन में हर वर्ष एक हजार व पांच सौ रुपये की बढ़ोतरी की जाए तथा सेवानिवृति पर एक लाख पच्चीस हजार व एक लाख रुपये का भुगतान किया जाए

    सेवा निवृति आयु 65 वर्ष की जाए तथा सेवानिवृति के बाद तीन हजार पेंशन दी जाए। आंगनवाड़ी कर्मियों को राज्य व केंद्र सरकार द्वारा घोषित वेतन नियमित रूप से हर महीने दिया जाए तथा आईसीडीएस के बजट में बढ़ोतरी की जाए।

    वेदांता कम्पनी व नन्दघरों की आड़ में आईसीडीएस के निजीकरण पर रोक लगाई जाए मांगे शामिल है इस अवसर पर रक्षा देवी,लीला देवी,चंपा,हीरो देवो,सुनीता ,आशा,अतरो देवी,अनिता,लक्ष्मीदेवी,सेवता देवी,सुमति देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.