Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालाअंब पुलिस ने ट्रक से बरामद की शराब की बड़ी खेप, चालक फरार
    सिरमौर

    कालाअंब पुलिस ने ट्रक से बरामद की शराब की बड़ी खेप, चालक फरार

    By Himachal VartaOctober 8, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ‌( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर की कालाअंब पुलिस ने एक ट्रक से शराब का बड़ा जखीरा बरामद करने में सफलता हासिल की है।हालांकि, चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने ट्रक से भारी मात्रा में अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब को बरामद कर कब्जे में ले लिया है।पुलिस के अनुसार कालाअंब पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान बीती रात करीब डेढ़ बजे मैनथापाल से मोगीनंद की तरफ मौजूद थी। इसी बीच सामने से एक ट्रक आया, जिस पर तरपाल लगी हुई थी। चालक पुलिस की गाड़ी को देखकर एक दम से ट्रक को रोक खुद शर्मा ढाबे के बाहर ग्राहकों की भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया, जिसकी आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला।

    पुलिस ने शक के आधार पर ट्रक की जांच की। ट्रक नंबर यूपी13सीटी-3629 के केबिन में बरामद RC के अनुसार यह ट्रक बबलू पुत्र नथवा सिंह निवासी मकान नंबर 64 भगवानपुर रावनी कतिरी बांगर, जिला बुलंदशहर (उत्तरप्रदेश) के नाम पर पाया गया।पुलिस ने जब गवाहों के सामने ट्रक की तिरपाल खोलकर चेक किया गया, तो अंदर सील्ड बोरु मौजूद पाए गए।

    बोरों के बीच में शराब की गत्ता पेटियां दिखाई दी, जिनमें से कुछ पेटियों को खोलकर चेक करने पेटियों के अंदर शराब बरामद हुई, जो काफी मात्रा में थी। काउंटिंग करने पर ट्रक से 180 पेटियां मिली। इनमें से 95 गत्ता पेटियों के अंदर 12/12 बोतल शराब अंग्रेजी यानी कुल 1140 बोतल और 85 पेटियों के अंदर 24/24 अधिया शराब अंग्रेजी कुल 2040 बरामद हुए।उधर, एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगामी जांच जारी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राजगढ़ के शिरगुल महाराज का बैसाखी मेला बना राज्य स्तरीय
    • 100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार, अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर*
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.