पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ)– पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवती की मौत हो गई है। पुरूवाला पुलिस थाना की सिंघपुरा पुलिस चौकी ने आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पूजा और बबली सड़क से पैदल गुजर रहे थे. इसी बीच मेहरूवाला में एक कार ने बबली को टक्कर मार दी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। अस्पताल पहुंचते ही उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।मृतक बबली की बहन पूजा देवी निवासी व्यासली, डाकघर नघेता, तहसील पांवटा साहिब ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार को जब यह पैदल मेहरुवाला पहुंचे तो गाडी नंबर एचपी17ई-8066 सिंघपुरा की तरफ से तेज रफ्तारी से आई और बबली को टक्कर मार दी. हादसे के दौरान अनियंत्रित हुई गाड़ी भी सड़क से नीचे रैंप में गिर गई। उधर, आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने हादसे की पुष्टि की।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Thursday, September 3
