Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमाचल में विकास कार्यों पर सुक्खू सरकार का अंधकार :डा बिंदल
    सिरमौर

    हिमाचल में विकास कार्यों पर सुक्खू सरकार का अंधकार :डा बिंदल

    By Himachal VartaOctober 17, 2024
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ);-  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर प्रदेश के विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने और बाधित करने के आरोप जड़े। नाहन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. बिंदल ने आरोप लगाया कि रेलवे परियोजनाओं के निर्माण में प्रदेश सरकार अपना हिस्सा खर्च नहीं कर रही है। जबकि, आर्थिक मदद को लेकर केंद्र सरकार पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है। वहीं, विकास कार्यों पर इस सरकार का कोई ध्यान नहीं है।

    बिंदल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में रेलवे लाइनों के कार्यों को गति मिली, लेकिन यह भी सुक्खू सरकार को रास नहीं आ रहा है। यही वजह है कि प्रदेश सरकार रेलवे परियाजनों को पूरा करने के लिए अपना हिस्सा नहीं दे रही है। लिहाजा कार्य रुके हुए हैं।

    बिंदल ने प्रदेश की दो प्रमुख रेलवे परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इनमें धन की कमी के कारण रुकावट आ रही है। ये रेलवे परियोजनाएं केंद्र और राज्य सरकार के बीच लागत साझेदारी के आधार पर संचालित की जा रही हैं, लेकिन इन दोनों ही रेलवे परियोजनाओं के लिए प्रदेश सरकार पर अब कुल 1626.38 करोड़ रुपए की राशि लंबित है।

    उन्होंने कहा कि पहली परियोजना भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी 63.5 किलोमीटर नई रेलवे लाइन है, जिसमें केंद्र का 75 प्रतिशत और प्रदेश सरकार का 25 प्रतिशत हिस्सा है. इस परियोजना पर अब तक कुल 5760.35 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। इसमें प्रदेश सरकार का हिस्सा 2288.82 करोड़ रुपए बनता है, लेकिन सुक्खू सरकार ने अब तक केवल 847.53 करोड़ रुपए ही जारी किए हैं. शेष 1441.29 करोड़ रुपए अब तक नहीं दिए।

    बिंदल ने कहा कि दूसरी परियोजना दूसरी परियोजना चंडीगढ़-बद्दी 30 किमी नई रेलवे लाइन है। इसमें प्रदेश सरकार का 50 प्रतिशत हिस्सा है और इस परियोजना पर अब तक 816.72 करोड़ रुपए व्यय किए जा चुके हैं, जबकि प्रदेश सरकार का हिस्सा 408.36 करोड़ रुपए बनता है। सुक्खू सरकार ने अब तक 223.27 करोड़ रुपए ही जारी किए हैं, जबकि 185.09 करोड़ रुपए की राशि अब भी लंबित है।बिंदल ने कहा कि इस मामले को पहले भी कई बार उठाया जा चुका है, लेकिन प्रदेश सरकार की तरफ से धनराशि जारी न होने के कारण रेलवे इन दोनों परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में असमर्थ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सरकार प्रदेश के विकास कार्यों को किस तरह से बाधित करने का काम कर रही है। उल्टा केंद्र सरकार को हर तरह से दोषी ठहराया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.